ePaper

सेंसेक्स 84 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,800 अंक के पार

Updated at : 12 Jun 2018 12:31 PM (IST)
विज्ञापन
सेंसेक्स 84 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,800 अंक के पार

मुंबई: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार का रुख आज सकारात्मक रहा. सेंसेक्स 84 अंक चढ़कर खुला, वहीं निफ्टी भी 10,800 अंक के स्तर को पार कर गया. बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 84.35 अंक यानी 0.23% चढ़कर 35,567.82 अंक पर खुला. कल इसमें 39.80 अंक की बढ़त देखी गयीथी. […]

विज्ञापन

मुंबई: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार का रुख आज सकारात्मक रहा. सेंसेक्स 84 अंक चढ़कर खुला, वहीं निफ्टी भी 10,800 अंक के स्तर को पार कर गया. बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 84.35 अंक यानी 0.23% चढ़कर 35,567.82 अंक पर खुला. कल इसमें 39.80 अंक की बढ़त देखी गयीथी. ब्रोकरों ने कहा कि आज बाजार बंद होने के बाद अप्रैल के औद्योगिक उत्पादन आंकड़े और मई के खुदरा मुद्रास्फीति आंकड़ों के जारी होने से पहले निवेशकों ने ब्लूचिप कंपनियों के शेयरों में लिवाली की जिसका असर बाजार पर पड़ा है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 29.85 अंक यानी 0.27% चढ़कर 10,816.80 अंक पर पहुंच गया.

शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे टूटा

मुंबई : महंगाई और औद्योगिक उत्पादन आंकड़ों के आज जारी होने से पहले शुरुआती कारोबार में मुद्रा कारोबारियों का रुख सावधानी भरा रहा, जिसके चलते डॉलर के मुकाबले रुपया आज 10 पैसे टूटकर 67.52 पर खुला. मुद्रा कारोबारियों के अनुसार डॉलर की मांग बढ़ने और घरेलू शेयर बाजारों के उच्च स्तर पर खुलने से रुपया में गिरावट देखीगयीहै. इसके अलावा सिंगापुर में जारी अमेरिका – उत्तरी कोरिया शिखर सम्मेलन के चलते अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती का असर भी रुपया पर पड़ा है. कल डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे चढ़कर 67.42 पर बंद हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola