शेयर बाजार को रास नहीं आया कर्नाटक का नाटक, सेंसेक्स ने गंवाई 450 अंकों की बढ़त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2018 5:15 PM
मुंबर्इ : घरेलू शेयर बाजारों को सत्ता के लिए दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मंगलवार को शुरू राजनीतिक नाटक रास नहीं आया. इसी का नतीजा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों में भाजपा को बहुमत नहीं मिलने और कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के सरकार बनाने के लिए साथ आने के बाद […]
मुंबर्इ : घरेलू शेयर बाजारों को सत्ता के लिए दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मंगलवार को शुरू राजनीतिक नाटक रास नहीं आया. इसी का नतीजा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों में भाजपा को बहुमत नहीं मिलने और कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के सरकार बनाने के लिए साथ आने के बाद शेयर बाजार में एक बार फिर से निराशा छा गयी. इस बीच, सेंसेक्स आैर निफ्टी दोनों गिरकर बंद हुए.
इसे भी पढ़ेंः सेंसेक्स 310 अंक टूटा, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 950 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, घरेलू ने बेचे
मंगलवार को कारोबार के अंतर सेंसेक्स 450 अंक और निफ्टी ने 125 अंकों की सुबह से मिली बढ़त को गंवा दिया. सेंसेक्स 35,550 के नीचे फिसल गया और निफ्टी 10800 के पास बंद हुआ. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जमकर बिकवाली देखने को मिली. बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.8 फीसदी गिरकर 16,068.6 के स्तर पर बंद हुआ.
निफ्टी का मिडकैप 100 सूचकांक करीब एक फीसदी की कमजोरी के साथ 19,097 के स्तर पर बंद हुआ. बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक 0.7 फीसदी टूटकर 17,525.5 के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान पावर ग्रिड, गेल, ओएनजीसी, टाटा स्टील और एचयूएल के शेयरों में 1.28 फीसदी से 2.85 फीसदी तक तेजी दिख रही है. वहीं, टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंफ्राटेल और आयशर मोटर्स में 0.74 फीसदी से 1.70 फीसदी तक गिरावट आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










