कमजोर आर्थिक आंकड़े के बावजूद सेंसेक्स में शुरुआती कारोबारी में तेजी, 53 अंक चढ़ा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2018 11:44 AM

विज्ञापन

मुंबई: निराशाजनक वृहद आर्थिक आंकड़े के बावजूद बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 53 अंक से अधिक चढ़ा. 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक शुरुआती कारोबार में 53.21 अंक यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 35,589 अंक पर पहुंच गया. पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 289.52 अंक चढ़ा था. वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी […]

विज्ञापन

मुंबई: निराशाजनक वृहद आर्थिक आंकड़े के बावजूद बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 53 अंक से अधिक चढ़ा. 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक शुरुआती कारोबार में 53.21 अंक यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 35,589 अंक पर पहुंच गया. पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 289.52 अंक चढ़ा था. वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 15.55 अंक यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 10,822.05 अंक पर पहुंच गया. पूंजीगत सामान उत्पादन में गिरावट तथा खनन गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण देश का औद्योगिक उत्पादन मार्च महीने में 4.4 प्रतिशत बढ़ा. औद्योगिक उत्पादन में पांच महीने में यह सबसे निम्न वृद्धि दर है. आज मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने है.

ब्रोकरों ने कहा कि वॉल स्ट्रीट से सकारात्मक रुख के बाद अन्य एशियाई में मजबूती और घरेलू संस्थागत निवेशकों की निरंतर लिवाली से तेजी को समर्थन मिला. तात्कालीक आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू निवेशकों ने 1,163.35 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि विदेशी निवेशकों ने 325.44 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. एशियाई बाजारों में, हांगकांग का हेंग – सेंग सूचकांक 1.29 प्रतिशत और शंघाई कंपोजिट सूचकांक शुरुआती कारोबार में 0.55 प्रतिशत बढ़ा जबकि जापान का निक्केई 0.24 प्रतिशत चढ़ा. शुक्रवार को कारोबार की समाप्ति पर अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 0.37 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola