ePaper

शेयर बाजार ने की शानदार शुरुआत, पीसी ज्वेलर्स ने लगायी तेज दौड़, एशियन पेंटस में उछाल

Updated at : 11 May 2018 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजार ने की शानदार शुरुआत, पीसी ज्वेलर्स ने लगायी तेज दौड़, एशियन पेंटस में उछाल

मुंबई : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने अच्छी शुरुआत की. सेंसेक्स ने 100 अंक की बढ़त के साथ शुरुआत की और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 10,750 अंककेपार पहुंच गया. हालांकि बाद में बाजार में थोड़ी गिरावट आयी. 10 बजे के आसपास सेंसेक्स 35, 328 अंक पर और […]

विज्ञापन

मुंबई : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने अच्छी शुरुआत की. सेंसेक्स ने 100 अंक की बढ़त के साथ शुरुआत की और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 10,750 अंककेपार पहुंच गया. हालांकि बाद में बाजार में थोड़ी गिरावट आयी. 10 बजे के आसपास सेंसेक्स 35, 328 अंक पर और निफ्टी 10, 744 अंक पर कारोबार कर रहा था.

आज पीसी ज्वेलर्स के शेयर ने सबसे तेज छलांग लगायी. शुरुआती कारोबारी सत्र में ही इसक शेयर 18 प्रतिशत तक ऊपर चले गया,हालांकिबादमें यह बढ़त छह प्रतिशत के आसपास सीमित रह गयी. इसके साथ ही अच्छे नतीजों के कारण एशियन पैंट्स के शेयरों में अच्छा उछाल आया. यह शेयर 4.61 प्रतिशत ऊपर चला गया. इसके अलावा हिंदुस्तान पेट्रोलियम, आइओसी, बीपीसीएल व जी लिमिटेड के शेयर में अच्छी तेजी देखी गयी. इनके शेयर तीन से डेढ़ प्रतिशत तक चढ़े.

वहीं, भारती एयरटेल, सन फार्मा, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा एवं बजाज ऑटो के शेयर निफ्टी पर टॉप लूजर बने. इनके शेयर में पौने पांच से आधा प्रतिशत तक की गिरावट आयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola