भारतीय शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 169 अंक चढ़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2018 9:35 AM
मुंबई : भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को शानदार शुरुआत की.सुबहसवा नौ बजे बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज 100 अंक की बढ़त एवं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 35 अंक की बढ़त के साथ खुला. 12 मिनट बाद सेंसेक्स की यह बढ़त 169 अंक पर पहुंच गयी और इस समय बंबई स्टॉक एक्सचेंज 35, […]
मुंबई : भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को शानदार शुरुआत की.सुबहसवा नौ बजे बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज 100 अंक की बढ़त एवं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 35 अंक की बढ़त के साथ खुला. 12 मिनट बाद सेंसेक्स की यह बढ़त 169 अंक पर पहुंच गयी और इस समय बंबई स्टॉक एक्सचेंज 35, 488 अंक पर कारोबार कर रहा था.
वहीं, निफ्टी 39 अंक की बढ़त के साथ इस समय 10, 781 अंक पर कारोबार कर रहा था. आज निफ्टी पर आइसीआइसीआइ बैंक, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जी लिमिटेड, आयशर मोटर्स के शेयर टॉप परफाॅर्मर बने. शुरुआती कारोबार में इनके शेयर डेढ़ से एक प्रतिशत की बढ़त पर कारोबार कर रहे थे.
वहीं, डॉ रेड्डी, आइओसी, ग्रासीम, इंडिया बुल्स हाउसिंग फिनांस, इन्फ्राटेल के शेयर ने टॉप लूजर बने. इनके शेयर 1.11 प्रतिशत से 0.82 प्रतिशत तक नीचे गिरे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










