भारतीय शेयर बाजार में आइसीआइसीआइ बैंक ने भरा दम, सेंसेक्स 128 अंक ऊपर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2018 9:36 AM
मुंबई : भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को शानदार शुरुआत की. सेंसेक्स ने लगभग 150 अंकों की बढ़त के साथ शुरुआत की. सुबह साढ़े नौ बजे के करीब सेंसेक्स 128 अंक चढ़ कर 35, 337 अंक पर कारोबार कर रहा था. इस वक्त निफ्टी 24 अंक की बढ़त के साथ 10,739 अंक पर कारोबार कर […]
मुंबई : भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को शानदार शुरुआत की. सेंसेक्स ने लगभग 150 अंकों की बढ़त के साथ शुरुआत की. सुबह साढ़े नौ बजे के करीब सेंसेक्स 128 अंक चढ़ कर 35, 337 अंक पर कारोबार कर रहा था. इस वक्त निफ्टी 24 अंक की बढ़त के साथ 10,739 अंक पर कारोबार कर रहा था. आइसीआइसीआइ बैंक के शेयर कल के नतीजों के बाद आज सात प्रतिशत तक चढ़े, जिससे बैंक निफ्टी व बाजार को बड़ा सहारा मिला.
आज बाजार खुलने के तुंरत बाद निफ्टी पर आइसीआइसीआइ बैंक, सिप्ला, कोल इंडिया, लूपिन और आयशर मोटर्स टॉप गेनर बने. इनके शेयर साढ़े पांच प्रतिशत से एक प्रतिशत के बीच चढ़े. वहीं, इंडसइंड बैंक, हिंडाल्को, आइओसी, हिंदुस्तान यूनिलिवर व महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर लगभग डेढ़ से एक प्रतिशत के बीच गिरे.
आज बाजार में बीइएमल के शेयर में जोरदार उछाल आया.बीइएमएलका शेयरसाढ़ेचार प्रतिशत चढ़कर 1115 रुपये पर पहुंच गया.
यह खबर भी पढ़ें :
ICICI बैंक को चौथी तिमाही में 1020 करोड़ रुपये का मुनाफा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










