ePaper

शेयर बाजार में चार दिन की तेजी का सिलसिला थमा, सेंसेक्स 73 अंक टूटा

Updated at : 03 May 2018 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजार में चार दिन की तेजी का सिलसिला थमा, सेंसेक्स 73 अंक टूटा

मुंबई : बंबई शेयर बाजार में चार दिन से जारी तेजी का सिलसिला गुरुवारको थम गया तथा सेंसेक्स 73 अंक टूटकर 35,103.14 अंक पर आ गया. चीन और अमेरिका के बीच व्यापार विवाद को लेकर बातचीत से पहले कमजोर वैश्विक रुख से यहां भी धारणा प्रभावित हुई. ब्रोकरों ने कहा कि विदेशी कोषों की सतत […]

विज्ञापन

मुंबई : बंबई शेयर बाजार में चार दिन से जारी तेजी का सिलसिला गुरुवारको थम गया तथा सेंसेक्स 73 अंक टूटकर 35,103.14 अंक पर आ गया. चीन और अमेरिका के बीच व्यापार विवाद को लेकर बातचीत से पहले कमजोर वैश्विक रुख से यहां भी धारणा प्रभावित हुई.

ब्रोकरों ने कहा कि विदेशी कोषों की सतत निकासी तथा इंटरग्लोब एविएशन तथा कुछ अन्य कंपनियों के उम्मीद से कमजोर तिमाही नतीजों से भी निवेशकों ने सतर्कता बरती. निवेशकों की निगाह बीजिंग में गुरुवार को चीन और अमेरिका के बीच होनेवाली उच्चस्तरीय वार्ता पर लगी है. रीयल्टी, पूंजीगत सामान, आईटी, प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचा, एफएमसीजी, टिकाऊ उपभोक्ता सामान, तेल एवं गैस तथा वाहन कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का सिलसिला चला. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरोंवाला सेंसेक्स मजबूत रुख के साथ खुला, लेकिन यह जल्द नकारात्मक दायरे में आ गया. एक समय सेंसेक्स 35,020.08 अंक के निचले स्तर तक आने के बाद अंत में 73.28 अंक या 0.21 प्रतिशत के नुकसान से 35,103.14 अंक पर बंद हुआ. पिछले चार सत्रों में सेंसेक्स 675.15 अंक चढ़ा था.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10,700 अंक के स्तर से नीचे आया और अंत में 38.40 अंक या 0.36 प्रतिशत के नुकसान से 10,679.65 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 10,720.60 से 10,647.45 अंक के दायरे में रहा. इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक कल शुद्ध रूप से 525.93 करोड़ रुपये के बिकवाल रहे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 165.84 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola