शुरुआती कारोबार में बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 180 अंक चढ़ा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2018 12:48 PM

विज्ञापन

मुंबई: एशियाई बाजार में सकरात्मक रुख के बीच मई डेरिवेटिव्स की तेज शुरुआत के चलते सेंसेक्स में लगातार दूसरे दिन तेजी दिखाई दी. आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 180 अंक चढ़कर 34,893.20 अंक पर पहुंच गया. ब्रोकरों ने कहा कि घरेलू संस्थागत निवेशकों की निरतंर लिवाली ने भी तेजी का समर्थन किया. बंबई शेयर […]

विज्ञापन

मुंबई: एशियाई बाजार में सकरात्मक रुख के बीच मई डेरिवेटिव्स की तेज शुरुआत के चलते सेंसेक्स में लगातार दूसरे दिन तेजी दिखाई दी. आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 180 अंक चढ़कर 34,893.20 अंक पर पहुंच गया. ब्रोकरों ने कहा कि घरेलू संस्थागत निवेशकों की निरतंर लिवाली ने भी तेजी का समर्थन किया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 179.60 अंक यानी 0.51 प्रतिशत बढ़कर 34,893.20 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स कल 212.33 अंक चढ़ा था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 60 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,677.80 अंक पर पहुंच गया.

ब्रोकरों ने कहा कि मई माह के वायदा एवं विकल्प ( एफ एंड ओ ) अनुबंधों की शुरुआत के बाद निवेशक नए सौदे करने में जुटे हैं, जिसके चलते बाजार में तेजी रही. इसके अतिरिक्त, कंपनियों के तिमाही नतीजों में सुधार और घरेलू संस्थागत निवेशकों की निरंतर लिवाली ने भी तेजी का समर्थन किया. तात्कालिक आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 684.11 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि विदेशी निवेशकों ने 1,056.34 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की. एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई सूचकांक शुरुआती कारोबार में 0.42 प्रतिशत जबकि हांग कांग का हेंग सेंग 0.31 प्रतिशत चढ़ा. शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.22 प्रतिशत गिरा.

डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में रुपया 8 पैसे कमजोर

मुंबई: विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच आयातकों से अमेरिकी मुद्रा की मांग बढ़ने से आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपयाआठ पैसे कमजोर होकर 66.83 रुपये प्रति डॉलर पर रहा. मुद्रा डीलरों ने कहा कि महीने के अंत में बैंकों और आयातकों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ने के चलते रुपये पर दबाव रहा. हालांकि, घरेलू शेयर बाजार के बढ़त के साथ खुलने और अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कमजोरी ने गिरावट को सीमित करने का प्रयास किया. कल के कारोबारी दिन में डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे मजबूत होकर 66.75 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. इस दौरान, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक आज शुरुआती कारोबार में 179.60 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 34,893.20 अंक पर पहुंच गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola