भारत में इतनी फायदेमंद रही नोकिया की रीलांचिंग, जानें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2018 2:37 PM
कोलकाता: नोकिया ब्रांड के मोबाइल बेचने वाली एचएमडी ग्लोबल फोन दोबारा पेश किये जाने के एक साल में ही मुनाफे में आ गयी है. एचएमडी ग्लोबल के वैश्विक व्यापार प्रमुख अमित गोयल ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, हम भारत में पहले ही मुनाफे में आ चुके हैं. कंपनी के पास नोकिया ब्रांड का वैश्विक […]
कोलकाता: नोकिया ब्रांड के मोबाइल बेचने वाली एचएमडी ग्लोबल फोन दोबारा पेश किये जाने के एक साल में ही मुनाफे में आ गयी है. एचएमडी ग्लोबल के वैश्विक व्यापार प्रमुख अमित गोयल ने यह जानकारी दी.
उन्होंने कहा, हम भारत में पहले ही मुनाफे में आ चुके हैं. कंपनी के पास नोकिया ब्रांड का वैश्विक लाइसेंस है. कंपनी ने यहां तीन नये मोबाइल पेश किये.
गोयल ने भारत में अपनी बिक्री के आंकड़े तो नहीं बताये, लेकिन कहा कि वैश्विक स्तर पर कंपनी ने 2017 में सात करोड़ फोन बेचे जिसमें फीचर फोन का बड़ा हिस्सा है.
उन्होंने कहा कि कंपनी इस खंड पर जोर देती रहेगी क्योंकि घरेलू बाजार का 50 प्रतिशत हिस्सा इसका है. कंपनी ने अपने नोकिया 6, नोकिया 7 और नोकिया सिरोको को यहां पेश किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










