घूमने का प्लान पड़ेगा भारी, 27 मई का पेट्रोल-डीजल रेट देखकर ही निकालें अपनी गाड़ी!

Published by : Soumya Shahdeo Updated At : 27 May 2026 8:26 AM

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 27 May 2026 (Photo: Freepik)

Petrol Diesel Price Today 27 May 2026: क्या आपके शहर में आज बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम? लखनऊ, नोएडा, भागलपुर और जमशेदपुर समेत जानें अपने शहर में कल के मुकाबले 27 मई को कितनी बढ़ी कीमत.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 27 May 2026: दुनिया भर में चल रहे ईरान संकट और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में बढ़ते तनाव के कारण ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. इसका सीधा असर अब हमारी जेब पर दिखने लगा है. सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. पिछले दो हफ्तों से भी कम समय में यह चौथी बढ़ोतरी है, जिसके कारण 15 मई से अब तक तेल के दाम करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं. इस तेजी की वजह से दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के आंकड़े को पार कर गई है. 

पेट्रोल की नई कीमतें क्या हैं?

इस ताजा बदलाव के बाद देश के बड़े शहरों में पेट्रोल के दाम काफी बढ़ गए हैं. दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल 102.12 रुपये में मिल रहा है. मुंबई में यह आंकड़ा 111.21 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. हालांकि यहां कल के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113.47 रुपये प्रति लीटर है, जबकि चेन्नई में यह 108.20 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. 

पेट्रोल रेट टेबल:

शहरआज का रेट (प्रति लीटर)कल का रेट (प्रति लीटर)बदलाव
लखनऊ₹101.89₹101.86+0.03
नोएडा₹101.92₹102.38-0.46
पटना₹113.65₹113.35+0.30
भागलपुर₹114.78₹114.14+0.64
दरभंगा₹114.07₹114.070.00
गया₹114.32₹114.43-0.11
मुजफ्फरपुर₹114.16₹114.18-0.02
देवघर₹104.99₹104.95+0.04
धनबाद₹105.48₹105.30+0.18
जमशेदपुर ₹105.22₹105.220.00
रांची₹105.26₹105.75-0.49
नई दिल्ली₹102.12₹102.120.00
कोलकाता₹113.47₹113.470.00
मुंबई₹111.21₹111.210.00
चेन्नई₹108.20₹107.87+0.33
गुरुग्राम ₹102.84₹102.59+0.25
बेंगलुरु₹110.93₹110.930.00
भोपाल₹114.65₹114.43+0.22

डीजल के दाम कहां तक पहुंचे?

डीजल की कीमतों में भी भारी उछाल आया है, जिससे माल ढुलाई महंगी होने की आशंका है. दिल्ली में आज डीजल का भाव 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है. मुंबई में डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है. कोलकाता में इसकी कीमत 99.82 रुपये प्रति लीटर है, जबकि चेन्नई में यह 99.98 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जो कल से 32 पैसे अधिक है. 

डीजल रेट टेबल:

शहरआज का रेट (प्रति लीटर)कल का रेट (प्रति लीटर)बदलाव
लखनऊ₹95.36₹95.360.00
नोएडा₹95.37₹95.85-0.48
पटना₹99.65₹99.36+0.29
भागलपुर₹100.68₹100.08+0.60
दरभंगा₹100.02₹100.020.00
गया₹100.27₹100.38-0.11
मुजफ्फरपुर₹100.11₹100.13-0.02
देवघर₹100.21₹100.15+0.06
धनबाद₹100.66₹100.51+0.15
जमशेदपुर ₹100.42₹100.420.00
रांची₹100.49₹100.89-0.40
नई दिल्ली₹95.20₹95.200.00
कोलकाता₹99.82₹99.820.00
मुंबई₹97.83₹97.830.00
चेन्नई₹99.98₹99.66+0.32
गुरुग्राम ₹95.51₹95.27+0.24
बेंगलुरु₹98.80₹98.800.00
भोपाल₹99.74₹99.55+0.19

ये भी पढ़ें: टैक्स डिपार्टमेंट का नोटिस नहीं चाहिए? तो फटाफट इन 5 तरीकों से करें ITR वेरिफाई

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola