PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अलट न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात
पीएम किसान योजना (File Photo)
PM Kisan 24th Installment : PM Kisan Yojana की अगली किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए जरूरी अपडेट है. सरकार हर साल किसानों को आर्थिक मदद के तौर पर तीन किस्तों में ₹6,000 देती है. अब किसानों की नजर अगली ₹2,000 की किस्त पर है.
PM Kisan 24th Installment : पीएम किसान की 24वीं किस्त की तारीख सरकार ने अभी तय नहीं की है. इससे पहले 23वीं किस्त 20 जून 2026 को किसानों के खातों में भेजी गई थी. अगली किस्त का इंतजार कर रहे किसान अभी से अपनी e-KYC, बैंक खाते की जानकारी और जमीन के रिकॉर्ड जरूर जांच लें. साथ ही PM Kisan की लाभार्थी सूची में अपना नाम और Beneficiary Status भी चेक कर लें, ताकि किस्त जारी होने के समय किसी तरह की परेशानी न हो.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को सरकार हर साल ₹6,000 की आर्थिक मदद देती है. यह रकम एक साथ नहीं मिलती, बल्कि ₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे किसान के बैंक खाते में सरकार की ओर से ट्रांसफर किये जाते हैं. यानी हर चार महीने में किसानों को ₹2,000 की आर्थिक सहायता मिलती है.
कब आ सकती है किस्त? क्या किया जा रहा दावा
किसानों को PM Kisan की 24वीं किस्त का इंतजार है. पिछली किस्त जारी होने के बाद सामान्य किस्त चक्र के हिसाब से अगली ₹2,000 की रकम आने का लोग अंदाजा लगा रहे हैं, लेकिन सरकार ने अभी इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है. ऐसे में सितंबर, अक्टूबर या किसी खास दिन किस्त आने का दावा करने वाली सोशल मीडिया पोस्ट पर तुरंत भरोसा न करें. पैसा कब जारी होगा, इसकी सही जानकारी केवल सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी.
ये भी पढ़ें: PM Kisan 24th Installment: 24वीं किस्त के ₹2,000 के लिए ऐसे ऑनलाइन करें e-KYC और जांचें बेनेफिशियरी स्टेटस
किस्त से पहले किसान जरूर जांच लें ये 6 बातें
अगली किस्त का पैसा खाते में आने से पहले किसानों को अपनी जानकारी एक बार जरूर जांच लेनी चाहिए. ये बातें खास तौर पर चेक करें:
- e-KYC पूरी है या नहीं : अगर e-KYC अधूरी है, तो इसे जल्द पूरा कर लें.
- बैंक खाते की जानकारी सही है या नहीं : खाते का नंबर और अन्य बैंक डिटेल सही होनी चाहिए.
- आधार की जानकारी सही है या नहीं : आधार से जुड़ी जानकारी में किसी तरह की गलती नहीं होनी चाहिए.
- जमीन का रिकॉर्ड सही है या नहीं : योजना में दर्ज जमीन से जुड़ी जानकारी की भी जांच कर लें.
- पिछली किस्त मिली है या नहीं : यह जरूर देखें कि पिछली ₹2,000 की किस्त आपके खाते में पहुंची थी या नहीं.
- PM Kisan में स्टेटस एक्टिव है या नहीं : अपना Beneficiary Status चेक करें और देखें कि आपका नाम योजना में एक्टिव है या नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए