सेंसेक्स में 130 अंक से ज्यादा की बढ़त, निफ्टी 10,400 के पार

मुंबई : चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के भाषण से संभावित व्यापार युद्ध की चिंताएं कम होने से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 130 अंक से ज्यादा की बढ़त देखीगयी. निफ्टी भी 10,400 अंक के पार चला गया. बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 130.31 अंक यानी 0.38% चढ़कर 33,918.85 अंक […]
मुंबई : चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के भाषण से संभावित व्यापार युद्ध की चिंताएं कम होने से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 130 अंक से ज्यादा की बढ़त देखीगयी. निफ्टी भी 10,400 अंक के पार चला गया. बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 130.31 अंक यानी 0.38% चढ़कर 33,918.85 अंक पर खुला. पिछले तीन सत्र के कारोबार में इसमें 774.47 अंक की तेजी दर्ज कीगयीहै. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 38.80 अंक यानी 0.37% सुधरकर 10,418.15 अंक पर खुला है. ब्रोकरों के अनुसार चीनी राष्ट्रपति चिनफिंग के अमेरिका के साथ संभावित व्यापार युद्ध संबंधी चिंताओं को दूर करने के चलते एशियाई बाजारों में स्थिर रुख देखा गया जिसका असर घरेलू बाजार पर पड़ा है.
डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे मजबूत
निर्यातकों और बैंकों की बिकवाली बढ़ने से डॉलर के मुकाबले रुपया आज 14 पैसे की मजबूती के साथ 64.88 पर खुला. मुद्रा कारोबारियों के अनुसार घरेलू शेयर बाजारों के अच्छे स्तर पर खुलने से रुपया को समर्थन मिला. लेकिन अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से रुपये में यह बढ़त थमगयी. कल डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे टूटकर 65.02 पर बंद हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




