ePaper

सोना-चांदी हुआ महंगा, एक माह के उच्च स्तर पर, जानें भाव...!

Updated at : 24 Mar 2018 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
सोना-चांदी हुआ महंगा, एक माह के उच्च स्तर पर, जानें भाव...!

नयी दिल्ली : वैश्विक बाजारों से तेजी के संकेत मिलने और स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग निकलने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवारको सोने का भाव 85 रुपये बढ़कर 31,835 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग जारी रहने से चांदी का भाव भी 50 रुपये बढ़कर 39,600 रुपये […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वैश्विक बाजारों से तेजी के संकेत मिलने और स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग निकलने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवारको सोने का भाव 85 रुपये बढ़कर 31,835 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग जारी रहने से चांदी का भाव भी 50 रुपये बढ़कर 39,600 रुपये किलो पर पहुंच गया.

बाजार सूत्रों के अनुसार सर्राफा बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है. अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध तेज होने की आशंका में अमेरिकी डॉलर में गिरावट का रुख है, जबकि दूसरी तरफ सोने में निवेशकों का आकर्षण बढ़ा है. वैश्विक बाजारों में कल न्यूयॉर्क में सोने का भाव 1.37 प्रतिशत बढ़कर 1,346.80 डालर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी का भाव 1.13 प्रतिशत बढ़कर 16.53 डालर प्रति औंस पर पहुंच गया.

बाजार सूत्रों के मुताबिक स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग निकलने से भी कीमती धातुओं को समर्थन मिला और भाव एक माह के उच्च स्तर पर पहुंच गये. राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत शुद्धता के सोने का भाव 85 रुपये बढ़कर 31,835 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया, जबकि 99.5 प्रतिशत शुद्धता के सोने का भाव भी इतनी ही तेजी के साथ 31,685 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोला गया.

शुक्रवार को भी सोने का भाव 250 रुपये चढ़ा है. गिन्नी का भाव, हालांकि, 24,800 रुपये के पूर्वस्तर पर टिका रहा. चांदी में भी तेजी का रुख रहा. हाजिर चांदी का भाव 50 रुपये बढ़कर 39,600 रुपये किलो और साप्ताहिक डिलिवरी आधारित चांदी का भाव 115 रुपये चढ़कर 38,895 रुपये किलो पर बोला गया. चांदी सिक्का, लिवाली 74,000 रुपये और बिकवाली 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola