ePaper

बजट से पहले फिसला शेयर बाजार, 36000 अंक से नीचे आया

Updated at : 31 Jan 2018 10:51 AM (IST)
विज्ञापन
बजट से पहले फिसला शेयर बाजार, 36000 अंक से नीचे आया

नयी दिल्ली : नरेंद्र मोदी सरकार के अंतिम पूर्ण बजट से ठीक एक दिन पहले बुधवार को शेयर बाजार में मुनाफावसूली का दौर शुरू हो गया. सुबह-सुबह ही सेंसेक्स 36,000 के नीचे चला गया. शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 35,909.45 के निचले स्तर तक चला गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंजका निफ्टी भी 11,010.70 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : नरेंद्र मोदी सरकार के अंतिम पूर्ण बजट से ठीक एक दिन पहले बुधवार को शेयर बाजार में मुनाफावसूली का दौर शुरू हो गया. सुबह-सुबह ही सेंसेक्स 36,000 के नीचे चला गया. शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 35,909.45 के निचले स्तर तक चला गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंजका निफ्टी भी 11,010.70 के निचले स्तर तक आ गया.

गुरुवार को संसद में बजट पेश किये जाने से पहले रिकॉर्ड ऊंचाई पर चल रहे शेयर बाजार से कुछ निवेशक अपना मुनाफा निकाल रहे हैं.यही वजह है कि बाजार में नरमी आ गयी है. मंगलवार को भी मुनाफावसूली की वजह से बाजार में गिरावट आयी थी. गिरावट के साथ ही बाजार बंद हुआ था. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि बजट ही बाजार की आगे की दिशा भी तय करेगा.

इतना ही नहीं, बुधवार को आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टूब्रो और एनटीपीसी जैसी दिग्गज कंपनियों दिसंबर तिमाही के नतीजे भी बाजार की चाल को नियंत्रित करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola