Economic Survey पेश, मार्केट ने छूई नयी ऊंचाई : सेंसेक्स 36,280 के पार, निफ्टी भी 11,120 से आगे, SEBI का हाई अलर्ट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2018 10:02 AM

विज्ञापन

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश कर दिया है. आर्थिक सर्वेक्षण में आगामी वित्तीय वर्ष केलिए जीडीपी ग्रोथ 7 से 7.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है. आर्थिक सर्वेक्षण पेश होने के बाद बाजार में तेजी बढ़ गयी है और बाजार रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार […]

विज्ञापन

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश कर दिया है. आर्थिक सर्वेक्षण में आगामी वित्तीय वर्ष केलिए जीडीपी ग्रोथ 7 से 7.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है. आर्थिक सर्वेक्षण पेश होने के बाद बाजार में तेजी बढ़ गयी है और बाजार रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा है.

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 36,284.11 की नयी ऊंचाई पर पहुंच गया, तो निफ्टी भी 11,123.40 की नयी ऊंचाई पर पहुंचा. मारुति सुजुकी, एचडीएफसी, टीसीएस, एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचयूएल, आईटीसी, इंफोसिस जैसे हेवीवेट शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स और निफ्टी पुराने रिकॉर्ड स्तर को तोड़ते हुए नये रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गये. सेंसेक्स जहां 36,410.60 प्वाइंट्स के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचा, वहीं निफ्टी ने 11,163.75 प्वाइंट्स के नये स्तर को छुआ.

इस दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गयी है. बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी तक मजबूत हुआ है.

वहीं, शेयर बाजार पर जारी उछाल ने मार्केट और मार्केट रेगुलेटर सेबी को हाई अलर्ट कर दिया है. मौजूदा रिकॉर्ड स्तर के बाद सेबी के निर्देश पर शेयर बाजार ने ब्रोकरों को बड़े और विदेशी संस्थागत निवेशकों से बड़ी मार्जिन एकत्र करने को कहा है.

जानकारों की मानें, तो बाजार में जारी उछाल से सेबी को डर है कि सेंसेक्स और निफ्टी के रिकॉर्ड स्तर से बाजार में जोखिम बढ़ा है. इसके मद्देनजर सेबी के निर्देश पर शेयर मार्केट ने सभी ब्रोकरों को ऐसे निवेशकों से अधिक डिपॉजिट लेने का निर्देश दिया है, जिनका शेयरों में बड़ा निवेश है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola