Bokaro News : गायब युवती को पुलिस ने बंगाल से किया बरामद

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : आरोपी युवक को सेक्टर 9 से गिरफ्तार कर भेजा जेल

विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र के सिवनडीह की रहने वाली एक युवती को इंस्पेक्टर आजाद खान आलम ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल से बरामद किया है. युवती को बरगलाकर भागने वाला आगरडीह निवासी युवक को सेक्टर 9 क्षेत्र से गिरफ्तार कर पूछताछ कर जेल भेज दिया. युवती के पिता ने छह जून को अपनी पुत्री के गायब होने की प्राथमिकी माराफारी थाना में दर्ज करायी थी. मामला दर्ज करने के बाद इंस्पेक्टर आजाद खान ने तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर पता लगाया कि युवती बंगाल में है, जबकि युवती को भगाकर बंगाल पहुंचने वाला युवक सेक्टर 9 थाना क्षेत्र में रह रहा है. इसके बाद अभियान चलाकर इंस्पेक्टर आजाद ने युवती को बंगाल से बरामद किया, वहीं युवक को सेक्टर 9 क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola