कुन्दन कुमार बने पटना के नए DM, बिहार में आधी रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा उलटफेर करते हुए पटना, नालंदा और मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों के DM और सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस बड़े फेरबदल में पटना के DM को BSEB की कमान मिली है, वहीं कई विभागों के सचिव भी बदले गए हैं.

विज्ञापन

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 18 जून को देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. राज्यपाल के आदेश पर कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला और नई तैनाती की गई है. इस बदलाव में जिलाधिकारियों से लेकर विभागों के सचिव और निगमों के प्रबंध निदेशक तक शामिल हैं.

आनंद किशोर बने पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर को अब पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है.

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. को संसदीय कार्य विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है.

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल अब अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव होंगे. वे सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव और जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.

पटना को मिला नया DM

नालंदा के जिलाधिकारी कुन्दन कुमार को पटना का नया जिलाधिकारी और जिला दंडाधिकारी बनाया गया है.

पटना के मौजूदा DM त्यागराजन को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उन्हें स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है.

नालंदा और रोहतास में भी बदलाव

रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह अब नालंदा की नई DM होंगी. मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव दीपक कुमार मिश्रा को रोहतास का नया जिलाधिकारी बनाया गया है.

राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक कुमार गौरव को मुजफ्फरपुर का नया DM बनाया गया है. मुजफ्फरपुर के DM सुब्रत कुमार सेन अब बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड (BMICL) के प्रबंध निदेशक होंगे.

भागलपुर, जहानाबाद और मोतिहारी में नए DM

जहानाबाद की DM अलंकृता पाण्डेय को भागलपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव भूटिया अब जहानाबाद की नई DM होंगी. कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव को पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) का जिलाधिकारी बनाया गया है.

गोपालगंज, किशनगंज और खगड़िया में भी बदलाव

कम्फेड के प्रबंध निदेशक समीर सौरभ को गोपालगंज का नया DM बनाया गया है. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के परियोजना निदेशक नवीन कुमार को किशनगंज का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर अब खगड़िया के नए DM होंगे.

बांका को मिला नया जिलाधिकारी

निबंधन महानिरीक्षक-सह-उत्पाद आयुक्त अंशुल अग्रवाल को बांका का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. खगड़िया के DM नवीन कुमार को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है. उन्हें मद्य निषेध विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के अतिरिक्त प्रभार भी दिए गए हैं.

सामाजिक सुरक्षा निदेशक धर्मेंद्र कुमार को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड का अध्यक्ष बनाया गया है. पूर्वी चम्पारण के DM सौरभ जोरवाल को साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है.

जहानाबाद की उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति को ICDS का निदेशक बनाया गया है. वे सामाजिक सुरक्षा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी. चन्द्रिमा अत्री को समाज कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से मिली राहत

अजय यादव को मद्य निषेध विभाग के सचिव और BSBCL के MD के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है. चन्द्रशेखर सिंह को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है.

राहुल कुमार को SBPDCL के MD के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. कृषि निदेशक के पद पर नई नियुक्ति होने तक वित्त विभाग के विशेष सचिव मुकेश कुमार लाल को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: बदले गए पटना, गया समेत बिहार के 13 जिलों के SP, जानिए आपके जिले का नया पुलिस कप्तान कौन

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन