Bihar NDA Manifesto : 7 नये एक्सप्रेसवे और नमो रैपिड रेल सेवा का वादा, जानिये एनडीए का गति शक्ति मास्टर प्लान
Published by : Preeti Dayal Updated At : 31 Oct 2025 2:51 PM
एनडीए ने जारी किया मेनिफेस्टो
Bihar NDA Manifesto : एनडीए की तरफ से आज मेनिफेस्टो जारी कर दिया गया. इसमें बिहार के लिये गति शक्ति मास्टर प्लान का जिक्र किया गया. इसके तहत बिहार में नया एक्सप्रेसवे, नमो रैपिड रेल सेवा, रेल ट्रैक के म़ॉडर्नाइजेशन के अलावा अन्य वादे किये गए.
Bihar NDA Manifesto : बिहार चुनाव को लेकर एनडीए ने आज घोषणापत्र जारी कर दिया है. इस घोषणापत्र में कई ऐसे वादे किये गए, जिसने लोगों का ध्यान खींचा. उन्हीं में से एक है बिहार गति शक्ति मास्टर प्लान. दरअसल, एक्सप्रेसवे और रेल सुविधाओं से बिहार की रफ्तार पर जोर दिया जायेगा. पटना के होटल मौर्या में एनडीए के कई दिग्गजों ने एकसाथ मिलकर ‘संकल्प पत्र’ जारी किया.
नया एक्सप्रेसवे और रेल सेवा का विस्तार
एनडीए के मेनिफेस्टो के मुताबिक, 7 एक्सप्रेसवे बनाया जायेगा. साथ ही 3600 किलोमीटर रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण किया जायेगा. इसके अलावा अमृत भारत एक्सप्रेस और नमो रैपिड रेल सेवा का विस्तार भी किया जायेगा. एक और खास बात यह भी है कि 4 नए शहरों में मेट्रो शुरू किया जायेगा. दरअसल, फिलहाल पटना में मेट्रो की शुरुआत की गई है. लेकिन सरकार का प्लान है कि बिहार के चार अन्य जिलों में भी इसकी सुविधा लोगों को दी जाए.
यहां अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने का वादा
मालूम हो, बिहार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा. पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से कई एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर शिलान्यास किया गया. इसके जरिये कई जिलों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर दिया गया. ऐसे में बड़ा वादा आज मेनिफेस्टो जारी कर किया गया. इसके अलावा पटना के पास ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट. साथ ही दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने का वादा किया गया. इसके अलावा 10 नए शहरों से घरेलू उड़ानों का वादा किया गया.
एनडीए के घोषणापत्र में अन्य बड़े वादे
दरअसल, NDA का मेनिफेस्टो 69 पन्नों का है. सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संयुक्त रूप से यह घोषणा पत्र जारी किया. जिसमें अगले पांच वर्षों में बिहार को “विकसित और आत्मनिर्भर राज्य” बनाने का विजन प्रस्तुत किया गया. एनडीए ने युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं के लिए सशक्तिकरण, किसानों के लिए सम्मान निधि और औद्योगिक क्रांति जैसी कई बड़ी घोषणाएं की हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










