साइकिल पर सवार होकर नामांकन भरने पहुंचे CM नीतीश के मंत्री, लगातार दो बार जीत चुके हैं चुनाव

Updated:
विज्ञापन

साइकल पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचे जीवेश मिश्रा

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच दरभंगा में आज एक अनोखा नजारा देखने को मिला. नगर विकास मंत्री और भाजपा प्रत्याशी जीवेश कुमार मिश्रा साइकिल पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचे. उनके इस सादगी भरे अंदाज ने समर्थकों और स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: CM नीतीश के मंत्री जीवेश मिश्रा शुक्रवार को दरभंगा जिले में जाले विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया. वे साइकिल पर सवार होकर नामांकन का पर्चा भरने कलेक्ट्रेट पहुंचे, जिससे पूरे इलाके में उनका अंदाज चर्चा का विषय बन गया. जीवेश मिश्रा लगातार दो बार दरभंगा से विधायक रह चुके हैं. सुबह से ही BJP कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में उनके स्वागत की तैयारी में जुटे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

करीब दो किलोमीटर की दूरी तय करते हुए जब जीवेश मिश्रा नामांकन स्थल पहुंचे, तो वहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. मधुबनी के सांसद अशोक कुमार यादव ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी. इस दौरान माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में डूब गया.

तीसरी बार चुनावी मैदान में जीवेश मिश्रा

नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा लगातार दो बार दरभंगा से विधायक रह चुके हैं और इस बार तीसरी बार मैदान में उतर रहे हैं. स्थानीय लोगों ने कहा कि मंत्री का यह कदम एक संदेश है कि वे जनता के बीच के नेता हैं और प्रचार का तरीका चाहे आधुनिक हो, वे जमीन से जुड़े रहना नहीं भूले हैं.

सियासी गलियारों में चर्चा तेज

मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा के साइकिल से नामांकन करने का यह अनोखा तरीका अब सियासी गलियारों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. कई लोगों का मानना है कि जीवेश कुमार मिश्रा ने इस कदम से यह दिखाया है कि चुनावी सफर जनता की राहों से होकर ही गुजरता है.

Also Read: दानापुर में नामांकन से पहले गायब हुए जन सुराज उम्मीदवार, छानबीन में जुटी पुलिस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन