Bihar Politics: पशुपति पारस ने चिराग को दी शानदार जीत की शुभकामनाएं, बोले- मेरे भतीजे, बधाई, क्या है सियासी मायने?
Published by : Preeti Dayal Updated At : 17 Nov 2025 12:35 PM
पशुपति पारस ने चिराग को दी बधाई
Bihar Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने अपने भतीजे चिराग पासवान को जीत की बधाई दी. चिराग पासवान के लिये एक्स पर पोस्ट शेयर कर पशुपति पारस ने बिहार की सियासत में हलचल पैदा कर दी है. इस पोस्ट को लेकर अब कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं.
Bihar Politics: बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत हुई. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने 19 सीटों पर कब्जा किया. इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने चिराग पासवान को जीत की बधाई दी. पशुपति पारस ने बिहार चुनाव में चिराग पासवान की जीत को शानदार बताया. इस पोस्ट के वायरल होते ही बिहार की सियासत में हलचल पैदा हो गई है.
पशुपति पारस ने लिखा- मेरे भतीजे, बधाई
दरअसल, पशुपति पारस ने एक्स पर लिखा, ‘मेरे भतीजे, केन्द्रीय मंत्री और लोजपा(र) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी को बिहार विधान सभा 2025 में मिली शानदार जीत के लिए बधाई और शुभकामनाएं.’ इस तरह से पशुपति पारस की तरफ से किये गए इस पोस्ट के कई मायने निकाले जा रहे हैं. चर्चा शुरू हो गई है कि कहीं पशुपति पारस अपने भतीजे चिराग पासवान से सुलह करने की कोशिश तो नहीं कर रहे. दरअसल, इससे पहले प्रिंस पासवान ने चिराग पासवान को उनके जन्मदिन के दिन बधाई दी थी.

बिहार चुनाव में जीत के बाद वाहवाही
बिहार चुनाव में एनडीए ने टोटल 202 सीटें जीतीं, जिसमें भाजपा को 89 और जेडीयू को 85 मिलीं. लेकिन सबसे ज्यादा तालियां चिराग की पार्टी को मिलीं. 2020 में सिर्फ एक सीट जीतने वाली पार्टी 2025 में 28 में से 19 सीटें जीतकर रिकार्ड बना दी है. स्ट्राइक रेट के मामले में तो चिराग ने सबको पछाड़ दिया. ये सिर्फ चुनावी जीत नहीं बल्कि एक इंसान के जज्बे, मेहनत और कभी ना झुकने वाली हिम्मत की जीत कही जा रही है.
2021 में अलग हुए थे चाचा पारस
दरअसल, 2021 में चिराग को राजनीतिक धक्का तब लगा था जब उनके चाचा पशुपति कुमार पारस ने पार्टी तोड़ दी. पांच में से पांच सांसद चिराग का साथ छोड़ गए. पार्टी का नाम, चिन्ह, संसदीय पद सब छिन गया. चिराग अकेले पड़ गए, जैसे राजनीतिक दुनिया में कोई सहारा न बचा हो. लेकिन यहीं से चिराग की असली ताकत सामने आई. उन्होंने हार नहीं मानी, बल्कि लड़ाई लड़ी. इसके बाद बिहार विधानसभा चुनाव में जिस तरह उन्होंने जीत पाई, उसके लिये तो खुद उनके चाचा ने बधाई दे दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










