मुंगेर विश्वविद्यालय स्नातक पार्ट-2 में नामांकन की तारीख बढ़ी, अब 23 मई तक कर सकेंगे आवेदन

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 19 May 2026 11:27 AM

विज्ञापन

Munger University News

Munger University News: मुंगेर विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है. स्नातक पार्ट-2 में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है, जिससे नियमित और बैकलॉग दोनों श्रेणी के विद्यार्थियों को आवेदन का अतिरिक्त मौका मिलेगा.

विज्ञापन

Munger University News: मुंगेर से अमित झा की रिपोर्ट — मुंगेर विश्वविद्यालय ने सत्र 2022-25 के स्नातक पार्ट-2 में नामांकन की तिथि बढ़ाने का फैसला लिया है. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार अब छात्र-छात्राएं 23 मई तक नामांकन करा सकेंगे. इस फैसले से उन विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे.

नियमित और बैकलॉग छात्रों को मिला मौका

विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार स्नातक पार्ट-2 में नियमित और बैकलॉग दोनों श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए नामांकन प्रक्रिया 19 मई से शुरू होकर 23 मई तक चलेगी. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि नामांकन के लिए विद्यार्थियों का स्नातक पार्ट-1 में पास या प्रमोटेड होना अनिवार्य है.

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है. विद्यार्थियों को मुंगेर विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा. विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

दस्तावेज सत्यापन जरूरी

विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि नामांकन से पहले विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इसके लिए छात्रों को स्नातक पार्ट-1 का प्रवेश पत्र, अंक प्रमाण पत्र और टीआर या वेब कॉपी की छायाप्रति जमा करनी होगी. दस्तावेज सत्यापन के बाद ही नामांकन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी.

छात्र अपने आईडी लॉगइन से भरेंगे फॉर्म

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार सभी छात्र-छात्राओं को अपने आईडी लॉगइन के माध्यम से आवेदन फॉर्म भरना होगा. नामांकन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था लागू की गई है. विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को समय रहते आवेदन और दस्तावेज सत्यापन कराने की सलाह दी है.

Also Read: बिहार में वीडियो कॉल से होगी आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी, पूरे बिहार में लागू होगी नई व्यवस्था

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन