मुंगेर में ट्र्क डाईवर सामने से आ रहे ट्रक को साइड देना पड़ा भारी, मकई लदा ट्रक सड़क किनारे पलटा

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 19 May 2026 9:01 AM

विज्ञापन

Munger Road Accident

Munger Road Accident: मुंगेर के हवेली खड़गपुर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया. मकई लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.

विज्ञापन

Munger Road Accident: हवेली खड़गपुर, मुंगेर से रतन झा की रिपोर्ट — मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. वार्ड संख्या 24 स्थित कादरगंज गांव में इंडियन गैस एजेंसी के समीप मकई लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है. हादसे के समय सड़क पर ज्यादा आवाजाही नहीं होने के कारण कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.

सामने से आ रहे ट्रक को साइड देने में हुआ हादसा

ट्रक चालक के अनुसार वह नवगछिया से मकई लोड कर पश्चिम बंगाल के आसनसोल जा रहा था. इसी दौरान कादरगंज गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य ट्रक को साइड देने के क्रम में उसका वाहन असंतुलित हो गया. सड़क किनारे जगह कम होने और रात के अंधेरे में ट्रक अचानक पलट गया.

रात का समय बना राहत की वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह हादसा दिन में हुआ होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था. जिस जगह ट्रक पलटा, वहां दिन के समय लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है. रात होने के कारण सड़क लगभग खाली थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

हादसे के बाद इलाके में जुटी भीड़

मंगलवार सुबह जैसे ही लोगों को घटना की जानकारी मिली, आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. सड़क किनारे पलटे ट्रक को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद चालक और खलासी सुरक्षित बाहर निकल आए थे.

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

घटना के बाद इलाके में सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की रफ्तार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है. लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है.

Also Read: बिहार में वीडियो कॉल से होगी आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी, पूरे बिहार में लागू होगी नई व्यवस्था

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन