राजगीर मलमास मेला में थिएटर के पास डीपी में लगी आग, अग्निशमन कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Updated:
विज्ञापन
Malmas Mela 2026: Fire broke out the DP near theatre Rajgir Malmas Mela major accident averted promptness fire fighters

घटनास्थल की तस्वीर

Malmas Mela 2026: राजगीर के मलमास मेला क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम उस समय अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, जब एक थिएटर के सामने के बिजली के खंभे पर लगे डीपी में अचानक आग लग गई.

विज्ञापन

Malmas Mela 2026🙁राम विलाष )राजगीर के मलमास मेला क्षेत्र में सोमवार की देर शाम उस समय अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, जब एक थिएटर के सामने के बिजली के खंभे पर लगे डीपी में अचानक आग लग गई.

आग लगते ही आसपास मौजूद श्रद्धालुओं, थियेटर देखने वालों और दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. कुछ देर के लिए मेला क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.

प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना पर क्या बताया?


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीपी से पहले चिंगारी निकली. उसके बाद तेज आवाज के साथ आग की लपटें उठने लगी. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. घटना की सूचना तत्काल मेला क्षेत्र स्थित केंद्रीय कंट्रोल रूम को दी गई.

अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी कृष्ण मुरारी ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन दल की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया. अग्निशमन कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया.

स्थिति पूरी तरह नियंत्रण हो गई हैं

आग की लपटें पास की दुकानों और भीड़भाड़ वाले इलाके तक पहुंच सकती थी. उससे भारी नुकसान होने की आशंका थी. घटना के दौरान कुछ समय के लिए इलाके की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गयी. मेला प्रशासन, मेला ठेकेदार और विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है.

स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. घटना के बाद मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी गई है.

Also Read: गोपालगंज के पीएमश्री सांखे रामदास स्कूल में बिना चहारदीवारी शिक्षा ले रहे हजारों छात्र-छात्राएं, बना रहता है डर का माहौल

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन