नालंदा : सीएम सम्राट चौधरी से मिले ब्रजनेश चन्द्र विद्यार्थी, हिलसा के विकास और सिंचाई व्यवस्था का उठाया मुद्दा

Updated:
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले जदयू नेता ब्रजनेश चन्द्र विद्यार्थी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से हिलसा इलाके के विकास पर चर्चा करते जदयू नेता ब्रजनेश चन्द्र विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network

Nalanda News : हिलसा अनुमंडल के विकास, बाढ़-सुखाड़ की समस्या और किसानों के लिए स्थायी सिंचाई व्यवस्था को लेकर जदयू नेता ब्रजनेश चन्द्र विद्यार्थी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

Nalanda News : जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता ब्रजनेश चन्द्र विद्यार्थी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर हिलसा अनुमंडल के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की. मुलाकात के दौरान ब्रजनेश चन्द्र विद्यार्थी ने हिलसा, एकंगरसराय एवं करायपरसुराय प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्रों में प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ एवं सुखाड़ की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया.

उन्होंने मुख्यमंत्री को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि एक ही क्षेत्र के कुछ हिस्सों में जहां बाढ़ का संकट बना रहता है, वहीं दूसरी ओर अन्य हिस्सों में सिंचाई के अभाव में सूखे जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे स्थानीय किसानों को हर वर्ष भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है.

सिंचाई की स्थायी व्यवस्था की मांग

उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रभावित किसानों के खेतों तक पर्याप्त सिंचाई (पटवन) की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने, जल निकासी प्रणाली को सुदृढ़ बनाने तथा कृषि को लाभकारी एवं टिकाऊ बनाने के लिए आवश्यक योजनाओं को प्राथमिकता देने का विशेष आग्रह किया.

इसके साथ ही उन्होंने हिलसा अनुमंडल मुख्यालय के समग्र विकास, जर्जर सड़कों की मरम्मत, जलनिकासी, आधारभूत संरचनाओं के विस्तार तथा जनसुविधाओं में वृद्धि से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया, ताकि अनुमंडल क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

समस्याओं पर कार्रवाई का आश्वासन

ब्रजनेश चन्द्र विद्यार्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनके द्वारा उठाए गए सभी विषयों को बेहद गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने और क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिया. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार की इस सकारात्मक पहल से हिलसा अनुमंडल के विकास को एक नई गति मिलेगी तथा किसानों सहित आम जनता को लंबे समय से चली आ रही इन गंभीर समस्याओं से हमेशा के लिए राहत मिल सकेगी.

Also Read : जलजमाव से जूझ रहा बेगूसराय का झमटिया प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ाई कराने को मजबूर शिक्षक


विज्ञापन
Santosh Kumar

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन