जलजमाव से जूझ रहा बेगूसराय का झमटिया प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ाई कराने को मजबूर शिक्षक

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में जलजमाव की तस्वीर

Begusarai News : बेगूसराय के झमटिया प्राथमिक विद्यालय में बारिश के बाद जलजमाव की गंभीर समस्या है. पानी भरने से बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ाया जा रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है.

विज्ञापन

Begusarai News : प्रखंड क्षेत्र की रानी एक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, झमटिया में जलजमाव की गंभीर समस्या के कारण छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश के बाद विद्यालय परिसर और कक्षाओं में पानी भर जाने से पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है. इस संबंध में विद्यालय के शिक्षकों और स्थानीय ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर शीघ्र समाधान की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कक्षाओं में पानी भरने से आंगनबाड़ी केंद्र में हो रही पढ़ाई

स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश का पानी विद्यालय की कक्षाओं तक पहुंच जाता है. ऐसी स्थिति में शिक्षिकाओं को मजबूरन बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-09, झमटिया में बैठाकर पढ़ाई करानी पड़ रही है. इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और अभिभावकों में भी नाराजगी बढ़ रही है.

105 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर संकट

वार्ड सदस्य भोला पासवान तथा अभिभावक रामसागर कुंवर, रामशंकर कुंवर, कुंदन कुमार, टिंकू कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में हर वर्ष विद्यालय परिसर जलमग्न हो जाता है. विद्यालय में 105 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, जबकि यहां चार शिक्षिकाएं कार्यरत हैं. जलजमाव के कारण नियमित शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं.

49.10 लाख की योजना पर अब तक शुरू नहीं हुआ निर्माण कार्य

स्थानीय लोगों के अनुसार बिहार शिक्षा परियोजना के तहत विद्यालय के जीर्णोद्धार और कायाकल्प की योजना स्वीकृत की जा चुकी है. मेसर्स शिवम कंस्ट्रक्शन को 49.10 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया जाना है. यह कार्य 4 अक्टूबर 2025 से शुरू होना था, लेकिन छह महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है.

समस्या का समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि विद्यालय की जलजमाव की समस्या और निर्माण कार्य को लेकर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो बच्चों के भविष्य को देखते हुए वे आंदोलन करने के लिए विवश होंगे.

जल्द होगा समाधान : शिक्षा पदाधिकारी

इस संबंध में शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार यादव ने बताया कि विद्यालय में जलजमाव की समस्या उनके संज्ञान में है और इस पर जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृत योजना के संबंध में भी वरीय अधिकारियों से बातचीत की गई है, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जा सके.

Also Read : हरनौत में दिनदहाड़े साइकिल चोरी की कोशिश नाकाम, भागते समय संदिग्ध की जेब से गिरा बैंक पासबुक



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन