Bihar Election 2025: राहुल-तेजस्वी आज एक साथ भरेंगे हुंकार, ताबड़तोड़ रैलियों की जानिये तारीख, प्रियंका-खरगे भी आयेंगे

Published by : Preeti Dayal Updated At : 29 Oct 2025 8:29 AM

विज्ञापन

बिहार में राहुल-तेजस्वी की रैली

Bihar Election 2025: छठ के बाद आज से चुनावी हलचल तेज हो जायेगी. महागठबंधन की बात करें तो, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की एक साथ मुजफ्फरपुर और दरभंगा में रैली होने वाली है. बिहार में राहुल गांधी की 10 दिन में 11 सभाएं होने वाली है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर छठ के बाद आज से राजनीतिक दलों की रैलियां जोर पकड़ने लगेगी. एनडीए हो या फिर महागठबंधन दोनों की तरफ से ताबड़तोड़ जनसभाएं होने वाली है. महागठबंधन की बात करें तो, आज से बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मौजूदगी भी दिखने वाली है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ राहुल गांधी की मुजफ्फरपुर और दरभंगा में रैली होने वाली है.

बिहार में कहां-कहां होगी राहुल गांधी की रैली?

आज के बाद सात नवंबर तक ताबड़तोड़ जनसभाएं राहुल गांधी की होने वाली है. जानकारी के मुताबिक, बरबीघा और नालंदा में 30 अक्टूबर को राहुल गांधी बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद खगड़िया में दो नवंबर को, पूर्णिया और बहादुरगंज में चार नवंबर को, पांच नवंबर को औरंगाबाद और वजीरगंज और आखिरी दिन सात नवंबर को राहुल गांधी की रैली बिहार के फारबिसगंज और बरारी में होने वाली है.

प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी करेंगे सभा

राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस सांसद और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की भी रैली होने वाली है. बिहार में टोटल 6 रैलियां प्रियंका गांधी करेंगी. तीन नवंबर को लखीसराय और रोसड़ा, छह नवंबर को गोविंदगंज और चनपटिया और आठ नवंबर को कदवा और कस्बा में रैलियों में प्रियंका गांधी शिरकत करेंगी. साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बिहार में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे. जानकारी के मुताबिक, 31 अक्टूबर को कुचायकोट में, तीन नवंबर को अमरपुर में और पांच नवंबर को कुटुंबा में रैली होगी.

ये भी पढ़े: बिहार में तेजस्वी संग राहुल की बड़ी रैली से पहले ही कांग्रेस सांसद का पोस्ट वायरल, ऐसा क्या लिखा?

ये भी पढ़े: “तेजस्वी मेरा छोटा भाई,मुझे लीडर बनना है, लोडर नहीं” महागठबंधन के डिप्टी CM उम्मीदवार मुकेश सहनी का BJP पर तंज

महगठबंधन की तरफ से तैयारियां पूरी

इस तरह से देखा जा सकता है कि महागठबंधन की तरफ से बैक टू बैक जनसभाओं को लेकर प्लानिंग पूरी तरह से तैयार कर ली गई है. आज राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव की जनसभा मुजफ्फरपुर के मझौलिया मैदान में 11 बजे से शुरू होगी. जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है. दो दिग्गज महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिये लोगों से समर्थन मांगेंगे. इसके साथ ही सत्ता पक्ष पर हमलावर भी हो सकते हैं. ऐसे में आज राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की एक साथ होने वाली सभा पर नजरें टिक गई हैं.

ये भी पढ़े : क्या चुनाव बाद नीतीश कुमार को CM नहीं बनाएगी BJP? तेजस्वी यादव के दावे ने मचायी हलचल

ये भी पढ़े: Bihar Election 2025: तेजस्‍वी यादव ट्रोलर से परेशान, कहा- ट्रोल कर रहे हैं लोग…

ये भी पढ़े: फर्स्ट फेज के 33 प्रत्याशियों पर हत्या का आरोप, BJP और JDU ने उतारे इतने दागी उम्मीदवार

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन