मौसम : छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के अलावा यहां होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट

Updated at : 12 Mar 2026 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
Rain Alert in Many State

कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट (Photo: PTI)

Weather Forecast : 12 मार्च को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. इसके बाद 13 से 17 मार्च के दौरान मौसम में सुधार होगा. जानें मौसम विभाग ने और क्या दी वेदर को लेकर जानकारी.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) ने अपने प्रेस रिलीज में बताया कि 12 से 17 मार्च के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.वहीं, 12 और 15 मार्च को उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

14 से 16 मार्च के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने और 30–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं उत्तर प्रदेश में 15 और 16 मार्च को जबकि राजस्थान में 14 और 15 मार्च को गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली का मौसम 12 मार्च को शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. 13 मार्च को न्यूनतम 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच जबकि अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इस दिन भी आसमान साफ रहेगा.

राजस्थान का कैसा रहेगा मौसम?

मौसम केंद्र जयुपर ने बताया कि आने वाले तीन दिन राज्य का मौसम शुष्क रहेगा. 12 मार्च से तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है. 14-15 मार्च को एक नये वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम में बदलाव नजर आ सकता है. राज्य में कहीं–कहीं हल्की बारिश हो सकती है. इससे तापमान में 2 से 3  डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

अरुणाचल प्रदेश के अलावा यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 14 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश में जबकि 13 से 15 मार्च के दौरान असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 13 से 15 मार्च के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में 14 और 15 मार्च को जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में 15 मार्च को गरज-चमक के साथ 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

तेलंगाना में बारिश के आसार

15 मार्च को तेलंगाना में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola