Bihar Election 2025: नीतीश, सम्राट, पवन, खेसारी सभी ने किया मतदान, लालू परिवार की फोटो में नहीं दिखे तेज प्रताप यादव

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

बिहार चुनाव

Bihar Election 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बख्तियारपुर विधानसभा में वोट डाले. मुख्यमंत्री के साथ संजय झा भी मौजूद रहे. इसके अलावा भोजपुरी एक्टर पवन सिंह, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी, जेजेडी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव के अलावा अन्य कई राजनीतिक नेताओं ने मतदान किया.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वोट डाला. बख्तियारपुर विधानसभा के मंजू सिन्हा परियोजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में उन्होंने वोट डाला. इस दौरान उनके साथ संजय झा भी मौजूद रहे. हालांकि, इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की. साथ ही नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाये गये. हालांकि, इससे पहले सोशल मीडिया के जरिये सीएम नीतीश ने बिहार की जनता से वोट की अपील की.

सीएम नीतीश कुमार ने डाला वोट

भोजपुर में भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह ने मतदान किया. इसके बाद उन्होंने कहा, मैंने विकास के लिए वोट किया है. मैं बिहार की जनता से अपील करता हूं कि आप सब घर से बाहर निकलें और विकास के लिए वोट करें.

पवन सिंह ने किया वोट

तेज प्रताप यादव की बात करें तो, उन्होंने भी वोट डाल दिया. आज लालू फैमिली ने भी एक साथ वोट डाला और तस्वीरें भी शेयर की लेकिन उसमें तेज प्रताप यादव नहीं दिखें. दरअसल, उन्होंने अकेले ही वोटिंग की. वोट डालने के बाद तेज प्रताप यादव ने कहा, बिहार की जनता अपना वोट जरूर डालें. हर वोट महत्वपूर्ण है. माता-पिता का आशीर्वाद विशेष स्थान रखता है और जनता के आशीर्वाद का अपना महत्व है.

ये भी पढ़े:  Bihar Election Phase 1 Voting LIVE Updates

तेज प्रताप यादव ने की वोट की अपील

वीआईपी प्रमुख और महागठबंधन के डिप्टी सीएम उम्मीदवार मुकेश सहनी ने परिवार के साथ पहले चरण में वोट डाला. मुकेश सहनी ने कहा, मेरा संदेश है कि सभी लोग घर से निकलें और वोट डालें. एक बेहतर सरकार और बेहतर बिहार के लिए वोट डालें. लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट करें. यह देश आपका है, किसी नेता का नहीं. जनता इस देश की मालिक है. उन्हें हर पांच साल में वोट देने का मौका मिलता है, इसलिए अपने मताधिकार का प्रयोग करें.

ये भी पढ़े: बिहार चुनाव में गड़बड़ी होने पर तुरंत कहां करें शिकायत? DGP ने दी अहम जानकारी

मुकेश सहनी ने परिवार संग डाला वोट

बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के उत्कृमित मध्य विद्यालय केवटा में बूथ संख्या 363 पर वोट दिया. इस दौरान उन्होंने फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनने की बात कही.

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया वोट

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी वोट डाला और इसके बाद उन्होंने बड़ा बयान यह दिया कि नीतीश कुमार ‘मुखिया’ बने रहेंगे. साथ ही उन्होंने एनडीए की भारी बहुमत से जीत का भरोसा भी दिलाया.

सम्राट चौधरी ने वोट डालकर किया दावा

ये भी पढ़े : Bihar Election 2025: पटना में लालू-तेजस्वी ने पूरे परिवार संग डाला वोट, खेसारी-मैथिली ने भी किया मतदान, देखिये तस्वीरें

Live Bihar Election 2025 Phase 1 Voting
विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन