Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में गड़बड़ी होने पर तुरंत कहां करें शिकायत? DGP ने दी अहम जानकारी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 06 Nov 2025 7:57 AM

विज्ञापन

वोटिंग के लिए कतार में खड़ीं महिलाएं

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रहा है. मतदान केंद्रों से लेकर सीमावर्ती इलाकों तक पुलिस और केंद्रीय बलों ने मोर्चा संभाल लिया है. डीजीपी विनय कुमार ने बताया है कि चुनाव में गड़बड़ी हो तो शिकायत कहां कर सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को मतदान सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ. राज्य भर में सुरक्षा का ऐसा जाल बिछाया गया है कि पक्ष-विपक्ष के साथ-साथ उपद्रवी तत्वों के लिए भी कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी गई. मतदान केंद्रों से लेकर नदी और टाल क्षेत्रों तक सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.

केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों (CAPF) की करीब 1500 कंपनियां चिह्नित जिलों में तैनात की गई हैं, जबकि 4.5 लाख से अधिक पुलिसकर्मी, जिनमें एसटीएफ, जिला पुलिस, 20 हजार प्रशिक्षु सिपाही और होमगार्ड शामिल हैं, सुरक्षा मोर्चा संभाले हुए हैं.

डीजीपी ने क्या कहा?

डीजीपी विनय कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा, उपद्रव या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने साफ कहा कि “ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों की प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत तत्काल गिरफ्तारी की जाएगी और चुनाव बाद स्पीडी ट्रायल के जरिए सजा सुनिश्चित की जाएगी.”

बिहार चुनाव में गड़बड़ी हो तो कहां दें जानकारी?

डीजीपी ने आम मतदाताओं से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि गड़बड़ी या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना कंट्रोल रूम, स्थानीय पुलिस, चुनाव आयोग के हेल्पलाइन नंबर या डायल 112 पर दी जा सकती है. बिहार पुलिस मुख्यालय में विशेष डीजीपी कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे कार्यरत रहेगा, ताकि किसी भी जिले से तत्काल समन्वय हो सके.

शिकायत दर्ज करने के माध्यम

  • 0612-2824001
  • 0612-2215611
  • ceo_bihar@eci.gov.in
  • ceobihar@gmail.com

सीमाओं पर कड़ी निगरानी

बिहार पुलिस ने बताया कि चुनाव के दौरान अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया गया है. बिहार की 730 किमी लंबी नेपाल सीमा और यूपी, झारखंड, बंगाल से लगी सीमाओं पर विशेष चौकसी बरती जा रही है.

पहले चरण के तहत जिन पांच जिलों गोपालगंज, सारण, सीवान, भोजपुर और बक्सर में मतदान हो रहा है, वे उत्तर प्रदेश से सटे हैं. इसलिए कुशीनगर, देवरिया, बलिया और गाजीपुर में भी मिरर चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जहां नकद, शराब, मादक पदार्थ और हथियारों की तस्करी पर सख्त निगरानी रखी जा रही है.

Also Read: Bihar Election Phase 1 Voting LIVE Updates

बिहार पुलिस नेपाल सीमा पर कर रही joint patrolling

डीजीपी ने बताया कि एसएसबी और बिहार पुलिस नेपाल सीमा पर संयुक्त गश्त (joint patrolling) कर रही हैं. चुनाव आयोग, मुख्य सचिव और डीजीपी स्तर पर पड़ोसी राज्यों व देशों से समन्वय बैठकें भी हो चुकी हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके.

Also Read: पहले चरण में 121 सीटों पर आज मतदान, 16 मंत्रियों और कई दिग्गजों की साख दांव पर

Also Read: बिहार के अलग-अलग बूथों पर सुबह-सुबह वोट डालने के लिये लगी लंबी लाइन, देखिये तस्वीरें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन