Bihar Election 2025: बिहार के अलग-अलग बूथों पर सुबह-सुबह वोट डालने के लिये लगी लंबी लाइन, देखिये तस्वीरें

Published by : Preeti Dayal Updated At : 06 Nov 2025 8:42 AM

विज्ञापन

बिहार चुनाव

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज पहले चरण की वोटिंग हो रही. बिहार के अलग-अलग जिलों से कई तस्वीरें हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि सुबह 7 बजे से पहले ही मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है. महिला, पुरूष के साथ युवा वोटरों में भी उत्साह है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण के मतदान का दिन आज है. सुबह 7 बजे से पहले ही बिहार के अलग-अलग बूथों पर लंबी लाइन दिखी. लखीसराय विधानसभा की बात करें तो, चलंत मतदान केंद्र बनाया गया है. दरअसल, यह जगह श्री दुर्गा बालिका उच्च विद्यालय का है जिसका पुराना भवन तोड़कर नया भवन बनाने की प्रक्रिया चल रही है. इसमें इस बार जिला प्रशासन की तरफ से चार चलंत मतदान केंद्र (223, 224, 225 और 232) बनाया गया है.

लखीसराय में चलंत मतदान केंद्र

सिवान जिले में राजकीय मध्य विद्यालय नगर पालिका सिवान में बूथ संख्या 252, 253 और 254 पर मतदान के लिए पहले ही कई वोटर्स पहुंच गए हैं.

सिवान में वोट डालने के लिये खड़े वोटर्स

मुजफ्फरपुर जिले की बात करें तो, न केवल मतदान का प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प लिया गया है, बल्कि वोटिंग को एक खुशनुमा और यादगार अनुभव बनाने के लिए भी अनूठी पहल की है. प्रशासन ने कई मतदान केंद्रों को आकर्षक ‘थीम’ पर सजाकर लोकतंत्र के महापर्व को उत्सव का रूप दे दिया है.

मुजफ्फरपुर में बना मतदान केंद्र

दरअसल, इन मॉडल बूथों पर पहुंचने वाले मतदाताओं को कला, संस्कृति और स्थानीय गौरव की झलक देखने को मिलेगी. कंपनीबाग स्थित क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान का बूथ संख्या 80 और 81 स्थानीय पहचान ‘शाही लीची’ की मिठास को समर्पित है. बूथ की सजावट में लीची के रंगों और प्रतिकृतियों का इस्तेमाल किया गया है, जो मुजफ्फरपुर के गौरव को दर्शा रहा है. यह थीम मतदाताओं को एक सुखद एहसास दे रही है, जैसे वे मतदान नहीं बल्कि किसी महोत्सव में भाग लेने आए हों.

Also Read: Bihar Election Phase 1 Voting LIVE Updates

मुजफ्फरपुर में बना मॉडल बूथ

शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र में बना बूथ किसी शादी विवाह के लिये बनाए गये पंडाल से कम नहीं है. दरअसल, यहां मॉडल बूथ बनाया गया है.

शेखपुरा में बना बूथ

Also Read: Bihar Elections 2025: पहले चरण में 121 सीटों पर आज मतदान, 16 मंत्रियों और कई दिग्गजों की साख दांव पर

Also Read: बिहार के अलग-अलग बूथों पर सुबह-सुबह वोट डालने के लिये लगी लंबी लाइन, देखिये तस्वीरें

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन