पश्चिम बंगाल से चुने जायेंगे 5 राज्यसभा सदस्य, 16 मार्च को होगी वोटिंग
Rajya Sabha Election 2026 West Bengal News
Rajya Sabha Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 की रणभूमि तैयार हो रही है. तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. एसआईआर पर रूलिंग पार्टी ने इलेक्शन कमीशन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. इस बीच, चुनाव आयोग ने राज्य की 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी है. पूरा कार्यक्रम यहां देखें.
Table of Contents
Rajya Sabha Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य के 5 राज्यसभा सदस्यों के लिए चुनाव होंगे. ये चुनाव देश के 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव के साथ होंगे. वोटिंग 16 मार्च को होगी. निर्वाचन आयोग ने बुधवार को यह जानकारी दी है.
इन सांसदों की जगह होगा नये सांसदों का चुनाव
- साकेत गोखले
- रीतब्रत बनर्जी
- विकास रंजन भट्टाचार्य
- मौसम नूर
- सुब्रत बक्शी
5 जनवरी से खाली है मौसम नूर की सीट
पश्चिम बंगाल के 5 सदस्यों का कार्यकाल मार्च में संपन्न हो रहा है. इनमें से एक का कार्यकाल तो जनवरी 2026 में खत्म हो चुका है. यह पद अभी खाली पड़ा है. 2026 में जिन राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनके नाम साकेत गोखले, रीतब्रत बनर्जी, विकास रंजन भट्टाचार्य, मौसम नूर (5 जनवरी 2026 से रिक्त है यह सीट) और सुब्रत बक्शी हैं.
26 फरवरी को जारी होगी चुनाव की अधिसूचना
निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है. इसके मुताबिक, चुनाव की अधिसूचना 26 फरवरी को जारी की जायेगी. 5 मार्च तक नामांकन दाखिल किये जायेंगे और 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी. परचा भरने वाले उम्मीदवार 9 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकेंगे. इसके बाद 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी. इसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. 20 मार्च तक द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बंगाल के अलावा इन राज्यों में भी होंगे राज्यसभा के लिए वोटिंग
निर्वाचन आयोग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के अलावा महाराष्ट्र की 7 सीटों, ओडिशा की 4, तेलंगाना की 2, तमिलनाडु की 6, छत्तीसगढ़ की 2, असम की 3, हरियाणा की 2, हिमाचल प्रदेश की 1, और बिहार की 5 सीटों के लिए चुनाव कराये जायेंगे. ये सीटें 2 अप्रैल और 9 अप्रैल को खाली हो रहीं हैं.
इन दिग्गज सांसदों का खत्म हो रहा है कार्यकाल
आयोग ने बताया है कि परंपरा के मुताबिक, 16 मार्च को मतदान सुबह 9 बजे से शरू होगा और शाम 4 बजे तक सभी वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. उसी दिन शाम 5 बजे से काउंटिंग होगी. शरद पवार, अभिषेक सिंघवी, रामदास अठावले, एम थंबीदुरई और तिरुची शिवा जैसे दिग्गज सांसदों का कार्यकाल 2026 में खत्म हो रहा है.
Rajya Sabha Elections 2026 का पूरा कार्यक्रम
| चुनाव के कार्यक्रम | तारीख |
|---|---|
| अधिसूचना जारी करने की तारीख | 26 फरवरी 2026 (बृहस्पतिवार) |
| नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख | 5 मार्च 2026 (बृहस्पतिवार) |
| नामांकन पत्रों की जांच | 6 मार्च 2026 (शुक्रवार) |
| नाम वापस लेने की आखिरी तारीख | 9 मार्च 2026 (सोमवार) |
| मतदान की तारीख | 16 मार्च 2026 (सोमवार) |
| कब से कब तक होगा मतदान | सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक |
| वोटों की गिनती | 16 मार्च 2026 (सोमवार) शाम 5 बजे |
| वोटिंग की प्रक्रिया कब होगी संपन्न | 20 मार्च 2026 (शुक्रवार) |
इसे भी पढ़ें
अप्रैल में हो सकता है बंगाल विधानसभा चुनाव 2026, इलेक्शन प्रोग्राम की घोषणा मार्च में संभव
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को बताया ‘टॉर्चर आयोग’, बीजेपी पर 58 लाख वोटर के नाम हटाने का लगाया आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए