Bihar Election 2025: नीतीश कुमार नहीं बनेंगे सीएम? अमित शाह के बयान पर बोले मांझी- अभी ही क्लियर करें मुख्यमंत्री का नाम
Published by : Preeti Dayal Updated At : 17 Oct 2025 5:56 PM
बिहार में सीएम फेस पर जीतन राम मांझी और अमित शाह का बड़ा बयान
Bihar Election 2025: बिहार में मुख्यमंत्री के चेहरे पर सस्पेंस कायम हो गया है. गृह मंत्री अमित शाह के बाद अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सीएम फेस पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, व्यक्तिगत रूप से मेरा मानना है कि चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री का नाम तय हो जाना चाहिए था.
Bihar Election 2025: बिहार में इस बार अगर एनडीए की जीत होती है तो नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर नहीं, इस पर सस्पेंस कायम हो गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाद अब हम पार्टी के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सीएम फेस पर बड़ा बयान दे दिया. जीनत राम मांझी ने कहा कि चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री का नाम तय हो जाना चाहिए था.
‘चुनाव से पहले तय हो मुख्यमंत्री का नाम’
अमित शाह के बयान को लेकर जब जीतन राम मांझी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, अमित शाह एनडीए के प्रमुख नेताओं में से एक हैं और अगर उन्होंने कुछ कहा है तो उसे आधिकारिक माना जाना चाहिए. हालांकि, व्यक्तिगत रूप से मेरा मानना है कि नेता यानी संभावित मुख्यमंत्री का नाम चुनाव से पहले तय हो जाना चाहिए था. इसमें कोई अस्पष्टता नहीं होनी चाहिए.
सीएम फेस पर अमित शाह क्या बोलें थे?
इससे पहले सीएम फेस को लेकर एक न्यूज चैनल से बातचीत में अमित शाह ने कहा था, वर्तमान में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है. नीतीश कुमार पर न सिर्फ भाजपा बल्कि बिहार की जनता को भी पूरा भरोसा है. चुनाव के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, यह विधायक दल तय करेगा. इस तरह से सीएम फेस को लेकर ये बड़ा बयान दिया गया.
महागठबंधन पर क्या बोलें मांझी?
जीतन राम मांझी ने यह भी कहा, सीएम फेस को लेकर यह अस्पष्टता महागठबंधन में भी है, यही वजह है कि उनकी सूची आज तक भी अंतिम रूप नहीं ले पाई है. सौभाग्य से एनडीए में अब तक सब कुछ ठीक रहा है. हाल ही में, मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की थी जब एक विशेष पार्टी ने जेडीयू को आवंटित सीट पर अपना उम्मीदवार उतारा था. लेकिन अब सब कुछ सुलझ गया है. व्यक्तिगत रूप से मेरा मानना है कि चुनाव से पहले जनता को यह स्पष्ट कर देना चाहिए कि मुख्यमंत्री कौन होगा. इस तरह से एनडीए में सीएम फेस पर सस्पेंस कायम हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










