JDU Candidates Second List: जदयू की दूसरी लिस्ट में 44 कैंडिडेट्स, बाहुबली आनंद मोहन के बेटे की सीट बदली
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 16 Oct 2025 11:55 AM
नीतीश कुमार की फाइल फोटो
JDU Candidates Second List: बिहार चुनाव में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. फर्स्ट फेज के नामांकन की अंतिम तिथि से पहले जदयू ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी की है, जिसमें 44 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.
JDU Candidates Second List| Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. कल शुक्रवार को फर्स्ट फेज चुनाव के नामांकन की अंतिम तिथि है. सभी सियासी दलों ने उम्मीदवारों की घोषणा तेज कर दी है. इसी क्रम में जदयू ने भी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है. जिसमें 44 उम्मीदवारों के नाम हैं.
बुधवार को जदयू ने पहली लिस्ट जारी की थी. जिसमें 57 कैंडिडेट्स के नाम थे. इस चुनाव में JDU 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान हो गया है. 2020 के चुनाव में 115 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. जिसमें से 43 सीटों पर जीत मिली थी.
चेतन आनंद को नवीनगर से टिकट
बाहुबली आनंद मोहन के बेटे की सीट इस बार बदल दी गई है. वे औरंगाबाद के नवीनगर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे. शिवहर से इस बार जदयू ने डॉ. श्वेता को उम्मीदवार बनाया है. चेतन 2020 में शिवहर से चुनाव जीते थे. इस लिस्ट में 9 महिलाओं को चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है. 4 मुस्लिम कैंडिडेट्स के भी नाम शामिल हैं.
जातीय समीकरण का विशेष ख्याल
JDU ने अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. सीट बंटवारे में पार्टी की तरफ से जातीय समीकरण के विशेष ख्याल रखा गया है. 101 उम्मीदवारों में 37 पिछड़ा, 22 अति पिछड़ा, 22 जनरल, 4 मुस्लिम और एक अनुसूचित जनजाति जो टिकट देकर मैदान में उतारा गया है.
2020 में 12 वोटों से जीते प्रेम मुखिया को फिर से मौका
बुधवार को जारी पहली लिस्ट में 57 उम्मीदवारों के नाम थे. जिसमें 3 बाहुबलियों को टिकट मिला है. मोकामा से अनंत सिंह, एकमा से मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल और कुचायकोट से अमरेंद्र पांडेय को जदयू ने चुनावी मैदान में उतारा है. 2020 में महज 12 वोटों से जीते कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया को जदयू ने फिर से हिलसा कैंडिडेट बनाया है.
Also Read: Bihar Election 2025: JDU ने जारी की पहली लिस्ट, 3 बाहुबलियों समेत 57 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










