अपराध छोड़ो, अभी और एनकाउंटर होंगे, सम्राट के मंत्री बोले- गोली का जवाब गोली से मिलेगा

Updated:
विज्ञापन
Samrat-Choudhary

बिहार सीएम सम्राट चौधरी

Bihar Police Encounter: बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार हो रही है. पटना और सीवान में हुए हाफ एनकाउंटर के बाद मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा है कि अभी एनकाउंटर कम हुए हैं और अपराध मुक्त बिहार बनाने के लिए आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

विज्ञापन

Bihar Police Encounter: बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. पटना और सीवान में हाल के दिनों में हुए लगातार हाफ एनकाउंटर के बाद सरकार का रुख और भी कड़ा दिखाई दे रहा है. इसी बीच बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने बड़ा बयान देते हुए साफ कहा है कि अभी एनकाउंटर कम हुआ है, आने वाले दिनों में और कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य बिहार को अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है और इसके लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा.

मंत्री बोले- अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा

मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त अभियान चलाने का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा कि जो लोग कानून तोड़ेंगे, जनता में डर फैलाएंगे या लूटपाट करेंगे, उनके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. मंत्री ने साफ कहा कि सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है.

पटना कैश वैन लूटकांड का खुलासा

पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में सीएमएस कंपनी की कैश वैन से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि 13 मई को हथियार के बल पर कैश वैन से लूट की गई थी. घटना के बाद पुलिस ने विशेष टीम बनाकर जांच शुरू की.

पुलिस ने टेक्निकल जांच, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर अपराधियों की पहचान की. लगातार छापेमारी के बाद तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया गया. इसके बाद एक और आरोपी की लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम पहुंची तो उसने फायरिंग शुरू कर दी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में लगी गोली

पुलिस ने खुद को सेफ रखने के लिए जवाबी कार्रवाई की. इसमें आरोपी के पैर में गोली लगी. घायल अपराधी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. इससे पहले पटना के अगमकुआं इलाके में भी एक अपराधी का हाफ एनकाउंटर हुआ था. सीवान में ज्वेलरी लूट मामले के आरोपी को भी पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा था.

कुछ दिन पहले रोहतास में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने अपराधियों को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर अपराधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो पुलिस की राइफल पानी नहीं, गोली उगलेगी. मंत्री ने कहा था कि आम लोगों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार के अमीनों के लिए खुशखबरी, अब गृह जिले के आस-पास होगा ट्रांसफर, बन रहा पोर्टल

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन