ePaper

Bihar Election 2025: JDU ने जारी की पहली लिस्ट, 3 बाहुबलियों समेत 57 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

Updated at : 15 Oct 2025 3:04 PM (IST)
विज्ञापन
jdu candidates first list | JDU released the first list of 57 candidates.

सीएम नीतीश कुमार की तस्वीर

JDU Candidates First List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जेडीयू ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने 57 नामों का ऐलान किया है, जिनमें 3 बाहुबली उम्मीदवार भी शामिल हैं. इस बार जेडीयू 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

विज्ञापन

JDU Candidates First List | Bihar Election 2025 | Nitish Kumar: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी दलों ने उम्मीदवारों की घोषणा तेज कर दी है. इसी क्रम में जदयू ने भी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. जिसमें 57 उम्मीदवारों के नाम हैं. इस लिस्ट में जदयू ने 3 बाहुबलियों को चुनावी मैदान में उतारा है. इस चुनाव में JDU 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. 2020 के चुनाव में 115 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. जिसमें से 43 सीटों पर जीत मिली थी.

3 बाहुबलियों को जदयू ने दिया मौका

जदयू ने पहली लिस्ट में 3 बाहुबलियों को मौका दिया है. मोकामा से अनंत सिंह, एकमा से धूमल सिंह, कुचाएकोट से अमरेन्द्र पांडेय को पार्टी की तरफ से टिकट दिया गया है. मोकामा से अनंत सिंह ने 14 अक्टूबर दिन बुधवार को पर्चा भर दिया है. अनंत सिंह को पार्टी का सिंबल पहले ही मिल चुका था.

लिस्ट में 6 मंत्रियों के नाम, चिराग की पसंदीदा सीट पर भी JDU के उम्मीदवार

जदयू की पहली लिस्ट में 6 मंत्रियों के नाम शामिल हैं. सोनबरसा से रत्नेश सदा, सुनील कुमार को भोरे, विजय कुमार चौधरी को सरायरंजन, श्रवण कुमार को नालंदा, मदन सहनी को बहादुरपुर और महेश्वर हजारी को कल्याणपुर से पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है. चिराग पासवान की पसंदीदा सीट अलौली से भी जदयू ने उम्मीदवार उतारा है. ये सीट चिराग के गृह क्षेत्र में आती है. यहां से लोजपा अपना कैंडिडेट उतारना चाहती थी.

महेश्वर हजारी को कल्याणपुर से टिकट

पार्टी के दिग्गज नेता महेश्वर हजारी के टिकट कटने की चर्चा चल रही थी. लेकिन जदयू ने इनके ऊपर फिर से भरोसा जताया है. हजारी को जदयू ने कल्याणपुर सीट से मैदान में उतारा है. 2020 चुनाव में JDU की स्ट्राइक रेट अच्छी नहीं रही थी. पार्टी 115 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. जिसमें 43 सीटों पर जीत मिली थी.

Also Read: Jan Suraaj Candidates Second List: जन सुराज ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, 65 उम्मीदवारों के नाम का हुआ एलान

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन