Jan Suraaj Candidates Second List: जन सुराज ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, 65 उम्मीदवारों के नाम का हुआ एलान

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 13 Oct 2025 3:01 PM

विज्ञापन

प्रशांत किशोर

Jan Suraaj Candidates Second List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जन सुराज ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है. सोमवार को जारी इस सूची में 65 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इससे पहले पार्टी ने पहली सूची में 51 प्रत्याशियों का एलान किया था.

विज्ञापन

Jan Suraaj Candidates Second List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी दलों ने उम्मीदवारों की घोषणा तेज कर दी है. इसी क्रम में जन सुराज ने आज सोमवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है. जिसमें 65 उम्मीदवारों के नाम है. पहली लिस्ट में जन सुराज ने 51 उम्मीदवारों के नामों की घोषण की थी. जिसमें से 49 उम्मीदवार ऐसे थे जो पहली बार चुनाव लड़ेंगे. दो उम्मीदवार पहले लड़ चुके हैं. जन सुराज के तरफ से अभी तक कुल 116 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है.

जन सुराज सभी वर्ग के लोगों को दे रही मौका- प्रशांत किशोर

प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी करते हुए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बताया कि अभी तक हमलोगों ने 116 उम्मीदवारों के नाम ऐलान कर चुके हैं. जन सुराज ने हर समाज के लोगों को टिकट दिया है. दूसरे दल के लोग बस जाति के नाम राजनीति करते हैं. लेकिन, जन सुराज पार्टी सभी वर्ग के लोगों को मौका दे रही है.

प्रशांत किशोर ने कहा- एक तिहाई सीट पर उतारेंगे अति पिछड़ा समाज के उम्मीदवार

प्रशांत किशोर ने आगे बताया कि अभी तक 116 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हुआ है. जिसमें से 70 अति पिछड़ा समाज के लोग चुनाव लड़ेंगे. पार्टी उनको चुनाव लड़ने की साधन प्रदान करेगी. उन्होंने आगे बताया कि बिहार के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई पार्टी एक तिहाई सीट पर अति पिछड़ा समाज के उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने का मौका दे रही है.

भागलपुर से चुनाव लड़ेंगे सीनियर वकील अभयकांत झा

जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया. जिसमें भागलपुर से सीनियर वकील अभयकांत झा को उम्मीदवार घोषित किया गया. वहीं सीएम नीतीश कुमार के क्षेत्र हरनौत से कमलेश पासवान को मैदान में उतारने का फैसला लिया गया. वहीं नौतन से संतोष चौधरी, रक्सौल से भुवन पटेल, नरकटिया से लाल बाबू पटेल, कल्याणपुर से मंतोष सहनी, चिरैया से संजय सिंह, शिवहर से नीरज सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है.

ये भी पढ़े: Jan Suraj Candidates First List: जन सुराज ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, 51 उम्मीदवारों के नाम का हुआ एलान

ये भी पढ़े: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा, आपके यहां किस दिन पड़ेगा वोट, यहां देखें डेट

ये भी पढ़े: जन सुराज ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PK समेत ये दिग्गज मांगेंगे वोट

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन