Bihar Election 2025: फर्स्ट फेज की वोटिंग में तनाव, कहीं BJP कार्यकर्ता हिरासत में तो कहीं मारपीट में नेताओं का फूटा सिर

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 06 Nov 2025 12:11 PM

विज्ञापन

मतदान के लिए कतार में खड़े लोग

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच नालंदा और मुजफ्फरपुर से तनाव की खबरें आई हैं. बिहारशरीफ में पर्ची बांटने के आरोप में चार बीजेपी कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए, जबकि मोतीपुर में बीजेपी समर्थक की पिटाई से सिर फट गया.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग सोमवार को सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है. सुबह सात बजे शुरू हुई वोटिंग दोपहर तक 27.65 प्रतिशत तक पहुंच गई है. पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा. लेकिन लोकतंत्र के इस पर्व के बीच कुछ इलाकों से तनाव और हिंसा की खबरें भी सामने आई हैं.

बिहारशरीफ में चार बीजेपी कार्यकर्ता हिरासत में

नालंदा जिले के बिहारशरीफ वार्ड संख्या 16 में बूथ संख्या 226 से 232 के पास बीजेपी कार्यकर्ताओं पर वोटर पर्ची बांटने का आरोप लगा है. इस मामले में स्थानीय पुलिस ने चार बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है. इस कार्रवाई के बाद बीजेपी समर्थकों में नाराज़गी फैल गई है. उनका कहना है कि यह राजनीतिक रूप से की गई कार्रवाई है.

बीजेपी प्रत्याशी डॉ. सुनील कुमार ने पुलिस पर आरोप लगाया कि, “गिरफ्तारी करने वाला अधिकारी आरजेडी समर्थक है और उसने जानबूझकर हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान किया है.” घटना के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई, हालांकि पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति नियंत्रण में रखी है.

मुजफ्फरपुर में बीजेपी कार्यकर्ता पर हमला

वहीं मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर मठिया गांव से हिंसा की खबर आई है. यहां बीजेपी समर्थक बाबूलाल मंडल धानुक पर पर्ची बांटने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया. हमले में बाबूलाल धानुक का सिर फट गया और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी और बेटी के साथ भी मारपीट की गई. पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो गए.

प्रशासन अलर्ट पर

दोनों घटनाओं के बाद चुनाव आयोग ने स्थानीय प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है. पुलिस ने कहा है कि मतदान प्रक्रिया प्रभावित नहीं हुई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पहले चरण की वोटिंग के बीच इन घटनाओं ने साफ कर दिया है कि बिहार का सियासी रण अब सिर्फ भाषणों तक सीमित नहीं, बल्कि मैदान में भी गरम हो चुका है.

Also Read: Bihar Election 2025: पटना में लालू परिवार ने किया मतदान, मुजफ्फरपुर में तीन बूथों पर चुनाव का बहिष्कार

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन