Bihar Election 2025: पटना में लालू परिवार ने किया मतदान, मुजफ्फरपुर में तीन बूथों पर चुनाव का बहिष्कार

Updated:
विज्ञापन

लालू परिवार ने किया मतदान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में पटना के वेटनरी कॉलेज बूथ पर लालू यादव परिवार ने वोट डाला. वहीं मुजफ्फरपुर के तीन बूथों पर मतदाताओं ने विकास कार्यों की अनदेखी के विरोध में चुनाव का बहिष्कार किया.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में गुरुवार को वोटिंग जारी है. इस चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदाता अपने प्रतिनिधि चुन रहे हैं. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. हालांकि, कुछ जगहों पर मशीन खराबी और स्थानीय मुद्दों को लेकर मतदाताओं ने असंतोष भी जताया.

विज्ञापन

लालू परिवार ने वेटनरी कॉलेज मतदान केंद्र पर किया मतदान

पटना के वेटनरी कॉलेज मतदान केंद्र पर सुबह लालू प्रसाद यादव परिवार ने वोट डालकर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभाई. लालू यादव, राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री चारों एक साथ मतदान केंद्र पहुंचे. चारों ने पंक्तिबद्ध होकर वोट डाला और मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा, “बदलाव की लहर पूरे बिहार में है, जनता रोजगार और विकास पर वोट दे रही है.”

ये भी पढ़े:  Bihar Election Phase 1 Voting LIVE Updates

लालू परिवार के साथ सेल्फी लेने पहुंचे लोग

लालू परिवार के मतदान को लेकर मतदान केंद्र पर खासा उत्साह देखने को मिला. समर्थकों ने नारेबाजी की और कई लोग परिवार के साथ सेल्फी लेने पहुंचे. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार को आज नई दिशा की जरूरत है और जनता इस चुनाव में नया संदेश देगी. सभी लोग मतदान अवश्य करें. पहले मतदान फिर जलपान.

ये भी पढ़े: बिहार चुनाव में गड़बड़ी होने पर तुरंत कहां करें शिकायत? DGP ने दी अहम जानकारी

मुजफ्फरपुर में तीन बूथों पर लोगों ने चुनाव का किया बहिष्कार

वहीं दूसरी ओर मुजफ्फरपुर जिले में तीन बूथों पर लोगों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया. स्थानीय लोगों ने कहा कि वर्षों से सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं की समस्या जस की तस बनी हुई है. उनके मुताबिक, नेताओं ने बार-बार वादे किए, लेकिन जमीनी हकीकत नहीं बदली. इसके विरोध में ग्रामीणों ने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान से इंकार कर दिया.

ये भी पढ़े: Bihar Elections 2025: अपने बूथ के पहले वोटर बने गिरिराज सिंह, बोले- मंदिर भारत में नहीं बनेगा तो पाकिस्तान में बनेगा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन