सिर्फ ADAS ही नहीं! ये 5 कम चर्चित फीचर्स बदलेंगे ड्राइविंग एक्सपीरियंस, खरीदते समय जरूर देखें
Published by : Ankit Anand Updated At : 14 May 2026 5:54 PM
कार डैशबोर्ड (Photo: Tata Motors)
Underrated Car Features: नई कार खरीदते समय सिर्फ ADAS ही नहीं, कई ऐसे काम के फीचर्स भी होते हैं जो ड्राइविंग को आसान और सेफ बनाते हैं. वेंटिलेटेड सीट्स, रियर वाइपर, ऑटो-डिमिंग मिरर, TPMS और ब्लाइंड-स्पॉट कैमरा जैसे फीचर्स ड्राइविंग एक्सपीरियंस को अपग्रेड करते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.
Underrated Car Features: आजकल की कारों में हाई-टेक फीचर्स की भरमार है. लेकिन कुछ ऐसे फीचर्स भी होते हैं जो सबसे ज्यादा काम के होने के बावजूद अक्सर लोगों की नजर से छूट जाते हैं. ये शायद एड्स या ब्रॉशर की हेडलाइन नहीं बनते, लेकिन रोजमर्रा की ड्राइविंग में आराम, सेफ्टी और सुविधा को काफी बेहतर बना देते हैं. ऐसे में अगर आप नई कार लेने की सोच रहे हैं, तो इन कम चर्चित लेकिन बेहद काम वाले फीचर्स पर एक बार जरूर ध्यान दें.
वेंटिलेटेड सीट्स
कार में आराम की बात करें, तो वेंटिलेटेड सीट्स काफी काम की फीचर्स में से है. खासकर भारत जैसे देश में, जहां गर्मियों में तेज धूप और उमस आम बात है, यह फीचर ड्राइविंग को काफी ज्यादा आरामदायक बना देता है. सीट्स के अंदर से आने वाली ठंडी हवा न सिर्फ सफर को सुकूनभरा बनाती है, बल्कि लंबे रास्तों पर थकान भी कम महसूस होती है.
रियर वाइपर और वॉशर
दूसरा फीचर है रियर वाइपर और वॉशर. भारत की धूलभरी सड़कों और अचानक बदलते मौसम में यह फीचर काफी काम आता है. बारिश, कोहरा या कीचड़ वाली सड़क पर पीछे का शीशा साफ रखना ड्राइविंग के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि साफ विजिबिलिटी सीधे सेफ्टी से जुड़ी होती है. यही वजह है कि रियर वाइपर सिर्फ टॉप वेरिएंट तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि कार के हर वेरिएंट में मिलना चाहिए.
ऑटो-डिमिंग IRVM
ऑटो-डिमिंग IRVM (Inside Rear View Mirror) एक छोटा फीचर जरूर लगता है, लेकिन ड्राइविंग के दौरान इसका फायदा काफी बड़ा होता है. रात में पीछे से आने वाली गाड़ियों की तेज हाई-बीम लाइट अक्सर आंखों पर सीधा असर डालती है. लेकिन यह मिरर अपने आप ग्लेयर कम कर देता है. इससे आंखों पर लोड नहीं पड़ता और रात में ड्राइव करना ज्यादा सेफ हो जाता है.
टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
सेफ्टी फीचर्स के लिहाज से TPMS (Tyre Pressure Monitoring System) बड़े काम का फीचर है. यह सिस्टम गाड़ी के टायर का प्रेशर लगातार मॉनिटर करता रहता है. अगर किसी टायर में हवा कम हो जाए या पंक्चर जैसी प्रॉब्लम हो, तो तुरंत अलर्ट दे देता है. इससे ड्राइवर समय रहते अलर्ट हो सकता.
ब्लाइंड-स्पॉट कैमरा
आजकल कारों में कैमरे ड्राइविंग को पहले से काफी आसान और सेफ बना रहे हैं. 360-डिग्री कैमरा अब धीरे-धीरे नॉर्मल फीचर बनता जा रहा है, लेकिन मोड़ लेते समय ब्लाइंड-स्पॉट कैमरा खास तौर पर बहुत काम आता है. यह गाड़ी के साइड हिस्सों का लाइव वीडियो दिखाता है.
यह भी पढ़ें: 23+ kmpl माइलेज, 360 डिग्री कैमरा… कीमत ₹8.15 लाख, टाटा की इस डीजल कार का कोई मुकाबला नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










