बाइक के इन 5 हिस्सों पर प्रेशर जेट का इस्तेमाल करना पड़ सकता है महंगा, अभी जान लें
Published by : Ankit Anand Updated At : 14 May 2026 5:58 PM
बाइक धोता एक आदमी (Photo: AI Generated)
Bike Washing Tips: बाइक धोते समय हाई-प्रेशर जेट का गलत इस्तेमाल कई जरूरी पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकता है. इससे चेन, इलेक्ट्रिकल सिस्टम, बेयरिंग, एग्जॉस्ट और डैशबोर्ड पर असर पड़ सकता है. जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है. शॉर्ट सर्किट जैसी समस्या भी हो सकती है.
Bike Washing Tips: बाइक धोते समय हर हिस्से पर पानी मार देना नॉर्मल बात लग सकती है, लेकिन हाई-प्रेशर जेट का यूज कुछ हिस्सों के लिए भारी पड़ सकता है. कई लोग घर पर या बाइक वॉशिंग सेंटर पर सफाई करते वक्त बिना सोचे-समझे तेज प्रेशर वाला पानी सीधे ऐसे पार्ट्स पर डाल देते हैं जो खराब हो सकती है. ऑटो एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे बाइक की परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है, इलेक्ट्रिकल फॉल्ट आ सकते हैं और कई पार्ट्स की लाइफ भी कम हो जाती है. इसलिए आइए जानते हैं कि किन हिस्सों पर कभी भी प्रेशर जेट से पानी नहीं डालना चाहिए.
चेन
कई लोग बाइक धोते समय प्रेशर जेट से चेन पर सीधे पानी मार देते हैं. तेज प्रेशर वाला पानी चेन के अंदर तक घुसकर धूल-मिट्टी तो निकाल देता है, लेकिन साथ ही जरूरी लुब्रिकेंट भी हटा देता है. इसके बाद चेन में जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसा होने पर बाइक की चेन से आवाज आने लग सकती है, घिसावट तेजी से बढ़ सकती है और माइलेज पर भी असर पड़ सकता है. इसलिए एक्सपर्ट्स की सलाह है कि चेन को साफ करने के लिए ब्रश का इस्तेमाल करें और बाइक धोने के बाद उस पर सही चेन ल्यूब जरूर लगाएं.
इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स
बाइक धोते समय कई लोग प्रेशर वॉशर का पानी सीधे वायरिंग, सेंसर, बैटरी या फ्यूज बॉक्स के आसपास मार देते हैं. देखने में भले लगे कि इससे जल्दी सफाई हो जाएगी, लेकिन यही आदत बाद में बड़ी परेशानी बन सकती है. तेज पानी कनेक्टर्स के अंदर घुसकर शॉर्ट सर्किट या सेंसर खराब होने जैसी दिक्कत पैदा कर सकता है. आजकल की मॉडर्न बाइक्स में पहले के मुकाबले काफी ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक्स होते हैं. इसलिए सफाई करते समय इन हिस्सों के पास प्रेशर जेट यूज करने से बचना चाहिए.
व्हील बेयरिंग
बाइक की व्हील बेयरिंग भले ही सील्ड होती हैं, लेकिन तेज प्रेशर वाले पानी के जेट लंबे समय तक यूज करने पर अंदर तक पानी पहुंचा सकते हैं. एक बार अगर नमी बेयरिंग के अंदर चली जाए, तो धीरे-धीरे अजीब आवाजें आने लगती हैं. पहियों की मूवमेंट पर भी असर पड़ सकता है.
एग्जॉस्ट के अंदर
अगर बाइक धोते समय आप हाई-प्रेशर पानी सीधे एग्जॉस्ट के अंदर मारते हैं, तो पानी साइलेंसर के अंदर तक पहुंच सकता है. इससे अंदर नमी फंसने का खतरा बढ़ जाता है, जो समय के साथ जंग लगने की वजह बन सकती है. इतना ही नहीं, इससे एग्जॉस्ट की आवाज पर भी असर पड़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि एग्जॉस्ट के आसपास की सफाई कपड़े से हल्के हाथ से करें.
डैशबोर्ड
आजकल बाइक्स और स्कूटर्स में मिलने वाले डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्विचेज जितने एडवांस होते हैं, उतने ही ही नाजुक भी होते हैं. अगर आप इन्हें तेज पानी की धार से सीधे धोते हैं, तो बटन खराब होने, डिस्प्ले में धुंध जमने या टच कंट्रोल्स के काम न करने जैसी दिक्कतें आ सकती हैं. इसलिए एक्सपर्ट्स की सलाह है कि डैशबोर्ड वाले हिस्से को प्रेशर वॉश से बचाएं और वहां सफाई के लिए नरम कपड़े का यूज करें.
यह भी पढ़ें: क्या बाइक का क्रूज कंट्रोल कार जैसा ही होता है? जानिए कैसे काम करता है और इसके फायदे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










