Apple के CEO की सैलरी कटकर हो गई आधी! iPhone बनानेवाली कंपनी ने Tim Cook के साथ क्यों किया ऐसा?

Updated:
विज्ञापन

Apple CEO Tim Cook Salary Cut – टिम कुक के पिछले साल के पैकेज की कई शेयरहोल्डर्स ने आलोचना की थी. 2011 में ऐपल के सीईओ बने कुक, कंपनी को सफलता की ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं. ऐपल बोर्ड ने भी कुक के प्रदर्शन की सराहना की है.

विज्ञापन
undefined

Tim Cook Salary: महंगे आईफोन (iPhone) बनानेवाली कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक (Apple CEO Tim Cook) की सैलरी कटकर लगभग आधी हो गई है. दरअसल, कुक ने खुद ही कंपनी से उनकी सैलरी को एडजस्ट करने का अनुरोध किया था.

undefined

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, टिम कुक को इस साल 4.9 करोड़ डॉलर (लगभग चार अरब रुपये) मिलेंगे. यह रकम पिछले साल उन्हें मिले 9.94 अरब डॉलर से लगभग आधी है. इसमें 30 लाख डॉलर बेसिक सैलरी, 8.3 करोड़ स्टॉक अवॉर्ड और बोनस शामिल था.

undefined

टिम कुक के पिछले साल के पैकेज की कई शेयरहोल्डर्स ने आलोचना की थी. 2011 में ऐपल के सीईओ बने कुक, कंपनी को सफलता की ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं. ऐपल बोर्ड ने भी कुक के प्रदर्शन की सराहना की है. ​​​​​​​62 साल के कुक ने अपनी संपत्ति को धर्मार्थ कार्यों के लिए देने का संकल्प लिया है.

undefined

आईफोन बनानेवाली कंपनी ऐपल ने पिछले साल शेयरों में काफी गिरावट देखी थी और इससे उसका मार्केट कैप भी गिरा था. ऐपल के शेयर पिछले साल 27% तक गिरे थे. इस साल कंपनी के शेयरों में अब तक 2.7% तेजी आयी है. ऐपल का मार्केट कैप 2.122 ट्रिलियन डॉलर है.

undefined

सऊदी अरामको 1.883 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी है. इनके बाद टॉप-10 लिस्ट में क्रमश: माइक्रोसॉफ्ट, अल्फाबेट, अमेजन, बर्कशायर हैथवे, वीजा, एक्सन मोबिल, यूनाइटेडहेल्थ और जॉनसन एंड जॉनसन के नाम शामिल हैं.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola