जियो की ओर से खुशखबरी, इन शहरों में कल लॉन्च होगा TRUE 5G बीटा ट्रायल, जानिए खास फीचर्स

Published by : Pritish Sahay Updated At : 04 Oct 2022 8:47 PM

विज्ञापन

Reliance Jio 5G: कल दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में 5जी का बीटा ट्रायल शुरू किया जाएगा. अभी कुछ चुनिंदा यूजर्स को ही जियो इनविटेशन सर्विस का फायदा मिलेगा. जिसके तहत यूजर्स को 1Gbps तक की स्पीड और अनलिमिटेड 5G डाटा मिलेगा.

विज्ञापन

Reliance Jio 5G: अगर आप जियो के यूजर हैं तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, रिलायंस जियो की ओर से आपके लिए खुशखबरी है. रिलायंस जियो अपने ट्रू-5जी सर्विस का बीटा ट्रायल शुरू करने जा रहा है. हालांकि, फिलहाल यह सर्विस देश के चार शहरों में ही उपलब्ध होगा. यह सेवा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बनारस में उपलब्ध होगा वो सिर्फ कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए. यानी अभी कुछ चुनिंदा यूजर्स को ही जियो इनविटेशन सर्विस का फायदा मिलेगा. जिसके तहत यूजर्स को 1Gbps तक की स्पीड और अनलिमिटेड 5G डाटा मिलेगा.

सबसे खास बात है कि जियो 5जी सर्विस को 4जी से कोई लेना देना नहीं है. यानी इसके लिए 4जी नेटवर्क की कोई जरूरत नहीं है. इसके अलावा इसमें 5G वॉयस के साथ-साथ एज कंप्यूटिंग और नेटवर्क स्लाइसिंग जैसे  फीचर्स भी मौजूद हैं, जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा. कंपनी ने ट्रू-5जी सर्विस को लेकर कहा है कि जियो वेलकम ऑफर के तहत जिन्हें  यह सुविधा दी जाएगी उन्हें अपने मौजूदा जियो सिम या 5जी हैंडसेट को बदलने की जरूरत नहीं होगी. जियो ट्रू 5जी सेवा में वे खुद ही अपग्रेड हो जाएंगे.

  • जियो का खास तोहफा
    इनविटेशन ऑफर के तहत ग्राहकों को 1 जीबीपीएस की स्पीड मिलेगी.
    उन्हें अनलिमिटेड 5जी डाटा का भी लाभ मिलेगा.
    5G वॉयस के साथ-साथ एज कंप्यूटिंग और नेटवर्क स्लाइसिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे.

गौरतलब है कि रिलायंस की ओर से यह कहा गया था कि दीपावली तक देश में 5 जी सेवा लॉन्च कर दी जाएगी. उन्होंने यह भी कहा था कि इससे पहले दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में 5जी का बीटा ट्रायल शुरू किया जाएगा. इन शहरों में सर्विस की सफलता के बाद इसके  देश के अन्य शहरों में भी शुरू किया जाएगा. 

Also Read: रॉकेट की रफ्तार से चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 12 सौ अंकों से ज्यादा की बढ़त, निवेशकों की हुई चांदी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola