Makar Sankranti: सूर्य के उत्तरायण होने से घटेगी ठंड, मकर संक्रांति के पीछे का विज्ञान जानते हैं आप?

Updated:
विज्ञापन

Scientific Reason Behind Makar Sankranti – हिंदू कैलेंडर सूर्य की गति पर आधारित है. सूर्य के चारों ओर पृथ्वी जितने समय में एक चक्कर लगाती है, उसे सौर वर्ष कहते हैं. सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना संक्रांति कहलाता है.

विज्ञापन

Science Behind Makar Sankranti | Makar Sankranti 2023 : मकर संक्रांति का त्योहार हिंदू धर्म में धूम-धाम से मनाया जाता है. इस दिन से सूर्य मकर राश‍ि में प्रवेश करते हैं. धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के आलावा इसके पीछे एक बड़ा वैज्ञानिक कारण भी है, यानी इस पर्व का सीधा संबंध विज्ञान से भी है. आइए जानें क्या है मकर संक्रांति का विज्ञान-

संक्रांति का अर्थ क्या है?

सबसे पहले आपको बता दें कि हिंदू कैलेंडर सूर्य की गति पर आधारित है. सूर्य के चारों ओर पृथ्वी जितने समय में एक चक्कर लगाती है, उसे सौर वर्ष कहते हैं. सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना संक्रांति कहलाता है. इस तरह सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करना मकर संक्रांति कहलाता है. इस दिन से पृथ्वी अपने उत्तरी भाग में घूमना शुरू करती है और इसे ठंड का मौसम खत्म होने और गर्मियाें की शुरुआत माना जाता है. इससे पहले सूर्य दक्षिणी गोलार्द्ध में होता है, जिससे भारत सहित उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित देशों में रातें बड़ी और दिन छोटे होते हैं. मकर संक्रांति सूर्य के दिनों यानी गर्मी के आगमन का प्रतीक पर्व होता है.

Also Read: Good News: वैज्ञानिकों ने खोज निकाला पृथ्वी जैसा ग्रह, साइज भी बराबर, क्या वहां रह सकेंगे इंसान?
मकर संक्रांति का विज्ञान क्या है?

खगोल विज्ञान कहता है कि अपने सूर्य के चारों ओर पृथ्‍वी के घूमने से हर 6 महीने में पृथ्‍वी पर पड़नेवाली सूर्य की किरणों का एंगल बदलता है. यह 6 महीने दक्षिणायन और 6 महीने उत्तरायण में रहता है. मकर संक्रांति पर दिन और रात दोनों का समय बराबर हो जाता है. मकर संक्रांति से सूर्य उत्तरायण होते हैं. वैज्ञानिकों के मुताबिक 14/15 जनवरी को पृथ्‍वी सूर्य के सबसे नजदीक होती है, लेकिन सूर्य की किरणें उसपर सीधी नहीं पड़ती हैं, इसलिए तब तक ठंड रहती है. सूर्य के उत्तरायण होने के बाद से सर्दियां धीरे-धीरे खत्म हो जाती हैं. सूर्य के उत्तरायण होने से दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola