Suzuki Access 125 लेने का कर रहे प्लान? शोरूम जाने से पहले ये 5 बातें जरूर जान लें

Updated:
विज्ञापन
suzuki access 125 buying guide

Suzuki Access 125 (Photo: Suzuki Motorcycle India)

Suzuki Access 125 खरीदने से पहले सिर्फ कीमत देखना काफी नहीं है. सही वेरिएंट चुनने से लेकर टेक्नोलॉजी, स्टोरेज, इंजन की ट्यूनिंग जैसे फैक्टर्स आपके ओनरशिप एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकती हैं. इसलिए फैसला लेने से पहले आइए इन जरूरी पहलुओं को डिटेल में समझते हैं.

विज्ञापन

अगर आप नई Suzuki Access 125 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले इसके अलग-अलग वेरिएंट्स को समझ लेना जरूरी है. कंपनी ने हाल ही में इस पॉपुलर स्कूटर को कई नए अपडेट्स के साथ पेश किया है. अब इसमें Bluetooth-कनेक्टेड TFT डिस्प्ले, चुनिंदा वेरिएंट्स में ABS और ऐसा इंजन मिलता है जो पहले के मुकाबले कम RPM पर ही अपना पीक टॉर्क देने लगता है. अब सवाल यह है कि डेली यूज के लिए कौन-सा वेरिएंट सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी हो सकता है? आइए जानते हैं.

सिर्फ रंग नहीं बदलते, हर वेरिएंट में फीचर्स भी हैं अलग 

अक्सर लोग शोरूम में बाइक खरीदने जाते समय सोचते हैं कि अलग-अलग वेरिएंट्स में बस रंग और ग्राफिक्स का ही फर्क होता है. लेकिन ऐसा नहीं है. हर वेरिएंट अलग फीचर्स के साथ आता है. अगर आप सभी जरूरी फीचर्स एक साथ चाहते हैं, तो Ride Connect TFT ABS Edition सबसे बेहतर ऑप्शन है. इसमें कलर TFT डिस्प्ले, Bluetooth कनेक्टिविटी और ABS जैसे तीनों बड़े फीचर्स मिलते हैं. 

वहीं Ride Connect ABS Edition में ABS और Bluetooth तो मिलता है, लेकिन डिस्प्ले मोनोक्रोम है. दूसरी तरफ Ride Connect TFT Edition में कलर TFT डिस्प्ले और Bluetooth मिलता है, लेकिन ABS नहीं दिया गया है. सबसे बेसिक Standard और Special Edition की बात करें तो इनमें न Bluetooth मिलता है और न ही ABS.

सिटी राइडिंग के लिए ट्यून किया गया इंजन

अब यह इंजन 5,500 rpm की बजाय 5,000 rpm पर ही 10.2 Nm का टॉर्क देता है. आसान शब्दों में कहें तो स्कूटर कम स्पीड पर ही बेहतर खिंचाव महसूस कराता है. इसके अलावा CVT गियरबॉक्स को भी 30 से 60 km/h की स्पीड के बीच स्मूद और ग्रेजुअल एक्सेलरेशन देने के लिए ट्यून किया गया है. इसका फायदा यह है कि आपको बार-बार तेज एक्सेलरेटर देने की जरूरत नहीं पड़ती.

यह भी पढ़ें: बार-बार चार्ज करने का झंझट खत्म, 2026 में लंबी रेंज वाले ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा रहे धूम

Ride Connect TFT vs Non-TFT: दोनों में समझें फर्क

अगर आप टेक्नोलॉजी पसंद करते हैं, तो Access Ride Connect TFT Edition आपको जरूर पसंद आएगा. इसमें Bluetooth से कनेक्ट होने वाला TFT डिस्प्ले दिया गया है. इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, पहुंचने का अनुमानित समय (ETA), कॉल और SMS अलर्ट, WhatsApp नोटिफिकेशन, मिस्ड कॉल के साथ कॉलर ID, फोन की बैटरी स्टेटस, ओवर-स्पीड वार्निंग, मौसम की जानकारी, ट्रैफिक अपडेट और कैलेंडर अलर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं. ये सभी फीचर्स Suzuki Ride Connect ऐप के जरिए आपके Android स्मार्टफोन से कनेक्ट होकर काम करते हैं.

वहीं, Non-TFT Ride Connect वेरिएंट में भी Bluetooth कनेक्टिविटी मिलती है, लेकिन इसमें नॉर्मल मोनोक्रोम डिस्प्ले दिया गया है. iPhone यूज करने वाले कस्टमर्स को शोरूम पर जाकर iOS सपोर्ट और उपलब्ध फीचर्स की डिटेल्स जरूर कन्फर्म कर लेनी चाहिए, ताकि बाद में परेशानी न हो.

सामान रखने के लिए मिलता है बढ़िया स्पेस

इसमें 24.4 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है, जिसमें फुल-फेस हेलमेट आसानी से रखा जा सकता है. सामने की तरफ दो यूटिलिटी पॉकेट्स दिए गए हैं, जहां आप अपना फोन, चाबी या पावर बैंक जैसी छोटी-मोटी चीजें रख सकते हैं. स्टैंडर्ड वेरिएंट को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट्स में USB चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है. इसके अलावा, सीट के नीचे हेलमेट टांगने के लिए दो हुक दिए गए हैं, जबकि हैंडलबार के पास भी दो हुक मिलते हैं. कागजों पर ये फीचर्स भले ही छोटे लगें, लेकिन डेली यूज में यही चीजें सबसे ज्यादा काम आती हैं.

मुश्किल समय में किक-स्टार्ट आता है काम 

Suzuki Access 125 की एक ऐसी खासियत है जिस पर अक्सर लोगों का ध्यान नहीं जाता. इस स्कूटर में सेल्फ-स्टार्ट के साथ-साथ किक-स्टार्ट का भी ऑप्शन मिलता है. खास बात यह है कि अगर किसी वजह से बैटरी पूरी तरह डिस्चार्ज हो जाए, तब भी किक मारकर स्कूटर स्टार्ट किया जा सकता है. असल में, जिन घरों में एक से ज्यादा गाड़ियां होते हैं, वहां कई बार स्कूटर कई दिनों तक खड़ा रहता है और बैटरी डाउन होना नॉर्मल बात है. ऐसे में Access 125 का किक-स्टार्ट फीचर बड़ी राहत देता है. आजकल इस कीमत के ज्यादातर स्कूटर्स में किक-स्टार्ट का ऑप्शन ही नहीं मिलता.

यह भी पढ़ें: ग्रॉसरी से लेकर रोजमर्रा के सामान तक, ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स आते हैं बड़ी डिग्गी के साथ

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola