टेस्टिंग के दौरान दिखी नई Maruti Wagon R कार, डिजाइन में बदलाव के साथ मिल सकता है नया Z-Series इंजन
New Maruti Wagon R (फोटो: whatthefuel.in/Instagram)
नई Maruti Wagon R को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिसमें कुछ डिजाइन बदलाव, बड़ी टचस्क्रीन और नए हेडरेस्ट नजर आए हैं. कंपनी इसमें पुराने 1.2-लीटर इंजन की जगह नया Z-Series इंजन दे सकती है.
Maruti Suzuki Wagon R के नए टेस्ट मॉडल को भारी कैमोफ्लाज के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी अपनी पॉपुलर टॉल-बॉय हैचबैक में कुछ नए बदलाव करने की तैयारी कर रही है. मौजूदा थर्ड जनरेशन Wagon R को भारत में साल 2019 में लॉन्च किया गया था. इसके बाद 2022 और 2025 में भी इसमें कुछ अपडेट किए गए, जिनमें ज्यादातर कॉस्मेटिक और नए फीचर्स शामिल थे.
कैमोफ्लाज में दिखी नई Wagon R की झलक
वीडियो में कार के रियर डिजाइन की झलक देखने को मिलती है. खासकर इसके वर्टिकली लगे टेल लैंप मौजूदा मॉडल जैसे ही नजर आते हैं. वीडियो के आगे के हिस्से में कार का साइड और फ्रंट लुक भी दिखाया गया है. साइड प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव नजर नहीं आता, जबकि सामने की तरफ हेडलैंप का डिजाइन भी काफी हद तक पुराने मॉडल जैसा ही दिखता है.
View on Instagram
हालांकि, ग्रिल और बंपर में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं, लेकिन कार पर मौजूद भारी कैमोफ्लाज की वजह से अभी तस्वीर साफ नहीं है. फिलहाल ऐसा लग रहा है कि नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल के लुक में बड़े बदलाव नहीं होंगे, लेकिन कार का साइज थोड़ा बड़ा हो सकता है. हालांकि, कैमोफ्लाज की वजह से अभी इस बारे में पक्के तौर पर कुछ कहना मुश्किल है.
इंटीरियर में बड़ी स्क्रीन और नए हेडरेस्ट
वीडियो में नई Wagon-R के इंटीरियर की भी एक झलक देखने को मिलती है. सबसे पहले इसकी टचस्क्रीन ध्यान खींचती है, जो मौजूदा मॉडल के 7-इंच यूनिट के मुकाबले बड़ी नजर आ रही है. हालांकि, अभी इस बदलाव की ऑफिशियल कन्फर्मेशन होना बाकी है. इसके अलावा आगे की सीटों में इंटीग्रेटेड हेडरेस्ट दिए गए हैं, जिन्हें एडजस्ट नहीं किया जा सकेगा.
पुराने इंजन की जगह ले सकता है नया Z-Series इंजन
पावरट्रेन की बात करें तो मौजूदा Maruti Wagon R में दो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं. एंट्री-लेवल मॉडल में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर K10C इंजन दिया गया है, जो 66 bhp की पावर और 82 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं, बड़े इंजन के तौर पर 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर K12N इंजन मिलता है, जो 89 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क देता है. दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. हालांकि, आने वाले अपडेट में इंजन ऑप्शन में बदलाव देखने को मिल सकता है.
माना जा रहा है कि कंपनी मौजूदा 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर K12N इंजन की जगह नया 1.2-लीटर Z-Series 3-सिलेंडर इंजन दे सकती है. ऐसा ही बदलाव नई Baleno, Swift और Dzire में भी देखने को मिल चुका है. नया इंजन पुराने 4-सिलेंडर इंजन के मुकाबले कम पावर देता है, लेकिन Maruti का फोकस इसके साथ बेहतर माइलेज और एफिशिएंसी देने पर है. वहीं, Wagon R लाइनअप में CNG वेरिएंट भी पहले की तरह जारी रहने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: मिडिल क्लास की फेवरेट फैमिली कार हुई महंगी, पेट्रोल और CNG दोनों पर बढ़े दाम, अब कितनी है शुरूआती कीमत?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए