मिडिल क्लास की फेवरेट फैमिली कार हुई महंगी, पेट्रोल और CNG दोनों पर बढ़े दाम, अब कितनी है शुरूआती कीमत?
मारुति सुजुकी अर्टिगा (फोटो: Maruti Suzuki)
मारुति सुजुकी की पॉपुलर 7-सीटर Ertiga खरीदना अब महंगा हो गया है. कंपनी ने पेट्रोल और CNG दोनों वेरिएंट्स की कीमत बढ़ा दी है. अप्रैल से अब तक CNG मॉडल 17,500 रुपये तक महंगा हो चुका है.
मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर MPV Ertiga की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी ने अगस्त 2026 से अपने ज्यादातर मॉडल्स की कीमतें बढ़ाई हैं, जिसमें अब Ertiga भी शामिल हो गई है. यह कार LXi, VXi, ZXi और ZXi Plus जैसे चार वेरिएंट्स में आती है. खास बात यह है कि Ertiga को पेट्रोल के साथ-साथ CNG ऑप्शन में भी खरीदा जा सकता है.
कितनी महंगी हुई Maruti Ertiga?
कंपनी ने इसके सभी पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की है. यह बढ़ोतरी मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन पर लागू होगी. वहीं, सिर्फ VXi और ZXi ट्रिम में मिलने वाले CNG वेरिएंट की कीमत 7,500 रुपये बढ़ गई है.
यह चालू वित्त वर्ष में Ertiga की दूसरी कीमत बढ़ोतरी है. इससे पहले जून में कंपनी ने CNG वेरिएंट की कीमत 10,000 रुपये और पेट्रोल मॉडल की कीमत 5,000 रुपये बढ़ाई थी. यानी अप्रैल से अब तक Ertiga के CNG वेरिएंट कुल 17,500 रुपये और पेट्रोल वेरिएंट 10,000 रुपये महंगे हो चुके हैं.
ये भी पढ़ें: Kia Syros का Flex-Fuel मॉडल हुआ पेश, 85% एथेनॉल तक वाले फ्यूल से चलेगी ये SUV
Maruti Ertiga की कीमत
Ertiga की कीमत फिलहाल 8.90 लाख रुपये से शुरू होकर 13.04 लाख रुपये तक जाती है. खास बात यह है कि इस कीमत में आपको एक पूरी 7-सीटर कार मिलती है, जो कई कॉम्पैक्ट SUV की प्राइस रेंज में ही आती है.
कॉम्पैक्ट साइज में दमदार इंजन और भरपूर स्पेस
Ertiga में 1.5 लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो करीब 102 bhp की पावर और 137 Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक का ऑप्शन मिलता है. वहीं, ज्यादा माइलेज चाहने वालों के लिए फैक्ट्री फिटेड CNG वेरिएंट भी मौजूद है, जो करीब 87 bhp की पावर और 121 Nm का टॉर्क देता है.
Ertiga की लंबाई भी सिर्फ 4,395 mm है, इसलिए 7-सीटर होने के बावजूद इसे भीड़भाड़ वाली सड़कों और पार्किंग में संभालना ज्यादा मुश्किल नहीं होता. वहीं, इसका 2,740 mm का व्हीलबेस केबिन में तीन रो के लिए अच्छी जगह देने में मदद करता है.
ये भी पढ़ें: 8 एयरबैग्स, 1.6 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन... लॉन्च से पहले Kia ने शुरू कर दी इस दमदार MPV की प्री-बुकिंग, जानें खासियत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए