₹3,000 में FASTag एन्युअल पास की बुकिंग शुरू: 200 ट्रिप्स तक टोल फ्री सफर

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 14 Aug 2025 3:24 PM

विज्ञापन

FASTag Annual Pass

FASTag Annual Pass Pre-Booking: NHAI ने ₹3,000 में FASTag वार्षिक पास की बुकिंग शुरू की है, जिससे निजी वाहन मालिक 200 ट्रिप्स तक टोल फ्री यात्रा कर सकते हैं. जानिए कैसे करें आवेदन और क्या हैं इसके फायदे

विज्ञापन

FASTag Annual Pass Pre-Booking: निजी वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत, 15 अगस्त से होगा एक्टिवेशन

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले निजी वाहन मालिकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने ₹3,000 में FASTag वार्षिक पास (Annual Toll Pass – ATP) की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है. यह पास 200 सिंगल ट्रिप्स तक टोल फ्री यात्रा की सुविधा देगा और 15 अगस्त से एक्टिवेट किया जाएगा.

FASTag Annual Pass: कहां और कैसे करें बुकिंग?

राजमार्ग यात्रा ऐप (Rajmarg Yatra): फिलहाल केवल Android पर उपलब्ध

iOS और NHAI पोर्टल (nhai.gov.in): 15 अगस्त से बुकिंग संभव

भुगतान विकल्प: UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग

FASTag Annual Pass: कौन कर सकता है आवेदन?

केवल निजी वाहन: कार, जीप, वैन

FASTagजरूरी: वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) अपडेट होना चाहिए

चेसिस नंबर से रजिस्टर्ड FASTag पर ATP नहीं मिलेगा

FASTag Annual Pass: वैधता और सीमाएं

FASTag Annual Pass: कितना होगा फायदा?

औसतन ₹15 प्रति ट्रिप की लागत

टोल खर्च में 75%-80% तक की बचत

200 ट्रिप्स के बाद FASTag सामान्य मोड में बदल जाएगा.

FASTag Annual Pass: कहां नहीं चलेगा ATP?

राज्य संचालित टोल प्लाजा जैसे वांडलूर-मिंजूर, मदुरै रिंग रोड, ECR (उथांडी टोल) पर सामान्य FASTag से कटेगा शुल्क

स्थानीय मासिक पास धारकों के लिए ATP लागू नहीं होगा.

FASTag Annual Pass: एक ट्रिप की परिभाषा क्या है?

प्वाइंट-बेस्ड टोल: एक बार पार करना = एक ट्रिप, राउंड ट्रिप = दो ट्रिप्स

क्लोज्ड टोलिंग: एक एंट्री-एग्जिट जोड़ी = एक ट्रिप.

FASTag Annual Pass: जानिए कैसे करें आवेदन, क्या हैं फायदे और नियम

Most Fuel Efficient SUV: शौक अब जेब पर भारी नहीं, माइलेज में कौन है नंबर वन?

1 लाख की स्कूटी, 14 लाख का नंबर: जुनून की कीमत नहीं होती!

EV मालिकों को बड़ी राहत: 15 साल बाद भी चल सकेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, EoL नियम से छूट तय

Fact Check: क्या Honda ZR-V Hybrid भारत में ₹5,350 EMI और 39 kmpl माइलेज के साथ लॉन्च हुई?

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola