Best Hatchback Cars Under 5 Lakh: पांच लाख रुपये से सस्ते ये हैं बेस्ट हैचबैक कार्स, डालें लिस्ट पर नजर

Published by : Vyshnav Chandran Updated At : 28 Sep 2022 11:39 AM

विज्ञापन

इस फेस्टिव सीजन अगर आप अपने लिए एक ऐसी कार लेना चाहते हैं जो आपके जेब पर बोझ डाले बिना आपको एक बेहतरीन अनुभव दे सके तो इस स्टोरी को अंत तक पढ़ें. आज हम आपको भारतीय बाजार में मिलने वाले उन सभी कार्स के बारे में बताने वाले हैं किनकी कीमत 5 लाख रुपये से भी कम है.

विज्ञापन
undefined

Best Cars Under 5 Lakh Rupees: भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है और इस फेस्टिव सीजन अगर आप अपने और अपने परिवार के लिए एक ऐसी कार लेना चाहते हैं जिसकी कीमत भी कम हो और आपके कार ओनर एक्सपीरियंस को बेहतर बना सके तो आज हम आपको ऐसी हैचबैक गाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जिनकी कीमत 5 लाख रुपये से कम रखी गयी है. चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

undefined

Renault Kwid: हमारी इस लिस्ट में पहली कार Renault के तरफ से आने वाली Kwid है. इस कार में आपको 999cc का इंजन मिलता है और यह कार प्रतिलीटर 22 से ज्यादा माइलेज देने की क्षमता रखता है. इस कार की शुरूआती कीमत 4.64 लाख रुपये और टॉप मॉडल की कीमत 5.99 रुपये रखी गयी है.

undefined

Maruti Alto 800: मारुति ऑल्टो के बारे में हम सभी जानते हैं, इस कार में कंपनी ने 796cc का इंजन दिया है. बता दें इस लिस्ट में यह कार सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है. यह कार प्रतिलीटर 31 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है. इस कार की शुरूआती कीमत 3.39 लाख रुपये रखी गयी है ओर वहीं इसके टॉप मॉडल के लिए 5.03 लाख रुपये चुकाने पड़ेंगे.

undefined

Hyundai Santro: हुंडई सैंट्रो 1,086cc के इंजन के साथ आती है. इस कार में आपको पेट्रोल और CNG दोनों ही ऑप्शन दिया गया है. इस कार की शुरूआती कीमत 4.89 लाख रुपये है और वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 6.41 लाख रुपये रखी गयी है.

undefined

Maruti Alto K10: मारुति ने अपनी इस कार को कुछ ही समय पहले भारत में लॉन्च किया है. इस कार में 998cc का इंजन दिया गया है और यह कार प्रति लीटर 24 किलोमीटर की माइलेज दे सकता है. इस कार की शुरूआती कीमत 3.99 लाख रुपये और टॉप मॉडल की कीमत 5.83 लाख रुपये एक्स शोरूम दिल्ली रखी गयी है.

विज्ञापन
Vyshnav Chandran

लेखक के बारे में

By Vyshnav Chandran

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola