In Focus Epic 1: कम लाइट में भी अच्छी सेल्फी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
इन – फोकस कंपनी जल्द ही भारत में एक स्मार्टफोन पेश करने जा रही है. In Focus Epic 1 में बेहद कम लाइट में अच्छी सेल्फ खींची जा सकती है. 25 अक्टूबर को लांच होने वाले इस स्मार्टफोन की कीमत 12,999 रुपये है. ई कामर्स साइट अमेजन की माध्यम से इसकी बिक्री होगी. क्या है […]
विज्ञापन
इन – फोकस कंपनी जल्द ही भारत में एक स्मार्टफोन पेश करने जा रही है. In Focus Epic 1 में बेहद कम लाइट में अच्छी सेल्फ खींची जा सकती है. 25 अक्टूबर को लांच होने वाले इस स्मार्टफोन की कीमत 12,999 रुपये है. ई कामर्स साइट अमेजन की माध्यम से इसकी बिक्री होगी.
क्या है खास
In Focus Epic का फ्रंट कैमरा 8 MP का है, इस फोन में 1.8F Aperture की सुविधा है. सेल्फी पसंद यूजर्स के लिए यह शानदार विकल्प साबित हो सकता है. हालंकि कंपनी ने स्मार्टफोन के संदर्भ में ज्यादा जानकारी नहीं दी है. इन फोकस सस्ते कीमतों में अच्छे फीचर्स वाले स्मार्टफोन पेश करने के लिए जाना जाता है. स्मार्टफोन में फिंगर प्रिंट सेंसर मौजूद है.
ज्ञात हो कि दीपावली के मौके पर कई कंपनियां अपने नये प्रोडक्ट बाजार में लांच कर रही है. ई -कामर्स वेबसाइट कई ऑफर भी चलाये जा रहे हैं. ऐसे में गैजेट खरीदने वालों के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










