भारत में विनिर्माण इकाई में 300 करोड रुपये निवेश करेगी जिओनी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हैदराबाद: देश में स्मार्टफोन की मांग में वृद्धि के बीच हैंडसेट बनाने वाली चीनी कंपनी जिओनी की भारत में अगले तीन साल में 300 करोड रुपये के निवेश से विनिर्माण संयंत्र लगाने की योजना है. कंपनी ने इस संबंध में भागीदारों तथा संभावित स्थानों के बारे में सलाह देने के लिये परामर्श इकाई अन्स्र्ट एंड […]
विज्ञापन
हैदराबाद: देश में स्मार्टफोन की मांग में वृद्धि के बीच हैंडसेट बनाने वाली चीनी कंपनी जिओनी की भारत में अगले तीन साल में 300 करोड रुपये के निवेश से विनिर्माण संयंत्र लगाने की योजना है.
कंपनी ने इस संबंध में भागीदारों तथा संभावित स्थानों के बारे में सलाह देने के लिये परामर्श इकाई अन्स्र्ट एंड यंग की सेवायें ली हैं. जिओनी इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा प्रबंध निदेशक अरविंद वोहरा ने कहा, ‘‘हम दो स्थान पहले ही देख चुके हैं.
विनिर्माण मामलों के हमारे प्रमुख इस बारे में अंतिम निर्णय करते हैं और वह तीन सप्ताह में यहां आ रहे हैं. उसके बाद हम स्थान के बारे में बातचीत के लिये बेहतर स्थिति में होंगे.’’ उन्होंने कहा कि कंपनी देश में विनिर्माण आधार तैयार करने के लिये अगले तीन साल में 300 करोड रुपये निवेश करेगी जो घरेलू बाजार के साथ-साथ दक्षेस तथा नाइजीरिया के बाजारों की जरुरतों को पूरा करेगा.
जिओनी ने विपणन तथा विज्ञापन के लिये 225 करोड रुपये का निर्धारण किया है जो पिछले साल 132 करोड रुपये था.
वोहरा ने कहा कि कंपनी शुरु में प्रवेश स्तर के हैंडसेट के साथ विनिर्माण की शुरआत करेगी. जिओनी ने देश में पिछले साल 40 लाख हैंडसेट बेचे और उसे विश्वास है कि बिक्री इस साल दोगुनी हो जाएगी. भारत चीनी कंपनी के लिये दूसरा सबसे बडा बाजार है.
उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल हमने भारत में 40 लाख तथा दुनिया के अन्य बाजारों में 2.8 करोड हैंडसेट बेचे. यह कुल बिक्री का सातवां हिस्सा है. इस साल हम 80 लाख हैंडसेट बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं. जिओनी ने आज ‘ई-लाइफ एस7’ भारतीय बाजार में पेश किया जिसकी कीमत 24,999 रुपये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










